यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
61 की उम्र में Tom Cruise का हुआ ब्रेकअप, 25 साल छोटी Elsina Khayrova को कर रहे थे डेट?
हॉलीवुड फिल्म मिशन इम्पॉसिबल स्टार टॉम क्रूज को लेकर इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि इंग्लिश अभिनेता और रूस की सोशलिस्ट Elsina ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टॉप गन 2 कलाकार टॉम क्रूज हॉलीवुड के दिग्गज एक्टर्स में शुमार हैं। अक्सर टॉम अपनी निजी और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा का विषय बने रहते हैं। इस बीच टॉम क्रूज को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है।
बताया जा रहा है की 61 साल के इंग्लिश फिल्म अभिनेता और उनकी 36 वर्षीय रूस की गर्लफ्रेंड एल्सिना खैरोवा के साथ रिश्ते में खटास पैदा हो गई है, जिसके चलते इन दोनों के ब्रेकअप की खबर इस समय जमकर सुर्खियां बटोर रही है।
क्या टॉम क्रूज का हुआ ब्रेकअप
हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज कुछ समय से एल्सिना खैरोवा को डेट कर थे। एल्सिना रूस की रईस और फेमस हस्तियों में शुमार हैं और टॉम के साथ रिश्ते को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। लेकिन इस बीच एल्सिना और टॉम के ब्रेकअप को लेकर जो खबर सामने आ रही है, उससे यकीनन तौर पर फैंस का झटका लगा है।

अग्रेंजी वेबसाइट द यूएस सन के अनुसार हाल ही में टॉम क्रूज और एल्सिना खैरोवा लंदन में एयर एंबुलेंस चैरिटी के समर्थन में आयोजित गाला डिनर के दौरान नजर आए थे। लेकिन गौर करने वाली बात ये थी कि ये कपल इस कार्यक्रम में अलग-अलग पहुंचा। सिर्फ इतना ही नहीं लंदन में एक ब्लॉक में रहने के बाद ये दोनों एक साथ नहीं दिखे।
खबरें और भी
10 दिन में टॉम और एल्सिना की अलग हुईं राहें
आज करीब 10 दिन पहले ये खबर सामने आई थी कि टॉम क्रूज की जिंदगी में एल्सिना खैरोवा की एंट्री हो गई है और तीन बच्चों के पिता होने के बावजूद वह एल्सिना को डेट कर रहे हैं।
हालांकि अब इनके ब्रेकअप की खबर ने हर किसी को सरप्राइज कर दिया है। मालूम हो कि टॉम क्रूज से अपने बच्चों के साथ मिलने की वजह से एल्सिना खैरोवा चर्चा में आई थीं।
ये भी पढ़ें- Shah Rukh Khan ने हॉलीवुड में काम न करने पर तोड़ी चुप्पी, इस वजह से ठुकराई थी 'स्लमडॉग मिलियनेयर'