Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mission: Impossible: The Final Reckoning के साथ Tom Cruise ने दी फ्रेंचाइजी को विदाई? फोटोज शेयर कर हुए इमोशनल

    Updated: Sun, 01 Jun 2025 03:38 PM (IST)

    टॉम क्रूज की फिल्म मिशन इम्पॉसिबल ना सिर्फ दुनिया में बल्कि भारत में भी बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। ये इस सीरीज का फाइनल पार्ट था और अभी तक इसके आठ पा ...और पढ़ें

    एक्शन स्टार टॉम क्रूज की फिल्म मिशन इम्पॉसिबल (फोटो-इंस्टाग्राम)
    एक्शन स्टार टॉम क्रूज की फिल्म मिशन इम्पॉसिबल (फोटो-इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. भारत में भी मिशन इम्पॉसिबल का चला जादू
    2. 17 मई को रिलीज हुई थी मिशन इम्पॉसिबल 8
    3. टॉम क्रूज ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टॉम क्रूज की ‘मिशन: इम्पॉसिबल’ के पहले पार्ट को 30 साल पूरे हो गए हैं। हाल ही में इस सीरीज की आखिरी फिल्म मिशन इम्पॉसिबल - द फाइन रेकनिंग (Mission: Impossible – The Final Reckoning) के नाम में रिलीज हुई। फिल्म में अपने फेवरेट एक्टर को दोबारा से पर्दे पर एक्शन करता देख फैंस उत्साहित हो गए और उनकी जमकर तारीफ भी की।

    टॉम क्रूज ने पोस्ट के जरिए शेयर की फीलिंग

    साल 1996 में टॉम क्रूज फिल्म मिशन इम्पॉसिबल में पहली बार एजेंट ईथन हंट के किरदार में नजर आए। इसने न केवल उनके करियर बल्कि एक्शन फिल्मों को देखने के तरीके को ही हमेशा-हमेशा के लिए बदलकर रख दिया। अब फाइनल पार्ट के बाद एक्टर ने एक पोस्ट के जरिए अपने उस एक्सपीरियंस को याद किया और उसे जीवन भर का रोमांच बताया।

    यह भी पढ़ें: एमी अवॉर्ड विनर दिग्गज अभिनेत्री Loretta Swit का 87 साल की उम्र में निधन, टीवी शोज के जरिए मिली थी पहचान

    अभी तक आ चुके हैं आठ पार्ट

    62 वर्षीय अभिनेता 1996 से अब तक आठ ‘मिशन: इम्पॉसिबल’ ला चुके हैं। अब टॉम ने सोशल मीडिया पर मिशन: इम्पॉसिबल फ्रेंचाइज से पुरानी यादों को ताजा करने वाली कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उन्होंने इन फिल्मों में जिन निर्देशकों के साथ काम किया है,उन सभी के साथ उनकी फोटो है। इसी के साथ ही एक्शन से भरपूर और पर्दे के पीछे के क्षणों को भी दिखाया गया है, जो इस पूरी सीरीज के एडवेंचर से आपको रूबरू कराएंगे।

    View this post on Instagram

    A post shared by Tom Cruise (@tomcruise)

    हर तरह के स्टंट करते नजर आए टॉम क्रूज

    तस्वीरों में टॉम को मिशन: इम्पॉसिबल फिल्म के दौरान हैरतअंगेज स्टंट करते हुए दिखाया गया है। इसमें उल्टा लटकना, बुर्ज खलीफा के ऊपर बैठना, विमान से कूदना और सिर्फ एक पत्थर के सहारे चट्टान से लटकना जैसे खतरनाक स्टंट शामिल हैं।

    खबरें और भी

    कई बॉलीवुड सेलेब्स ने पोस्ट पर किया कमेंट

    टॉम ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा,"30 साल से भी पहले, मैंने अपनी पहली फिल्म मिशन: इम्पॉसिबल के निर्माण की यात्रा शुरू की थी। तब से लेकर अब तक, इन आठ फिल्मों ने मुझे जीवन भर के रोमांच का अनुभव कराया।" इस पोस्ट ने प्रशंसकों को पॉपुलर फ्रैंचाइज के बारे में पुरानी यादें ताजा कर दी हैं। डायरेक्टर फराह खान से लेकर बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर ने इस पर रिएक्ट किया।

    यह भी पढ़ें: अपने नहाए हुए पानी का साबुन बनाकर बेच रही ये एक्ट्रेस, फैंस बोले -क्या मजाक है ये?