विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Top Gun 3: फैंस के लिए गुड न्यूज, फिर से 'मेवरिक बनकर धमाल मचाएंगे' टॉम क्रूज, फिल्म को लेकर आई बड़ी अपडेट

Published: Sat, 13 Jan 2024 10:49 AM (IST)

Top Gun 3 हॉलीवुड के सुपरस्टार एक्टर टॉम क्रूज पूरी दुनिया में फेमस हैं। एक्शन सीन्स परफॉर्म करने की उनकी ...और पढ़ें

टॉम क्रूज: फोटो क्रेडिट- 'टॉप गन 2'
टॉम क्रूज: फोटो क्रेडिट- 'टॉप गन 2'

HighLights

  1. टॉम क्रूज की फिल्म है 'टॉम गन'
  2. हॉलीवुड की फेमस एक्शन फ्रेंचाइजी फिल्म है 'टॉप गन'
  3. 1986 में आई थी पहली फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हॉलीवुड इंडस्ट्री का जाना माना नाम टॉप क्रूज का क्रेज पूरी दुनिया में लोगों के सिर चढ़कर बोलता है। एक्टिंग के अलावा टॉप हाई प्रोफाइल एक्शन सीन करने के लिए भी जाने जाते हैं। फिल्मी दुनिया का जाना माना नाम टॉप ने अपनी एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी स्किल से तगड़ी फैन फॉलोइंग हासिल की है। फैंस को एक से बढ़कर एक एक्शन से भरपूर फिल्में डिलीवर करने वाले टॉप क्रूज की अगली फिल्म को लेकर अपडेट सामने आई है।

टॉम क्रूज को लेकर आई ये खबर

2022 में 'टॉप गन: मेवरिक' (टॉप गन 2) रिलीज हुई थी। वर्ल्डवाइड इस फिल्म को जबरदस्त रिस्पांस मिला था। इडिया की अलग-अलग लैंग्वेज में डब की गई इस मूवी को इंडियन्स ने भी काफी पसंद किया था। फिल्म की जबरदस्त सफलता के बाद मेकर्स ने इसका सीक्वल बनाने की तैयारी की है। टॉम इस फेमस फ्रेंचाइजी के नेकस्ट इंस्टॉलमेंट में नजर आएंगे।

'टॉप गन' का बनेगा सीक्वल

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, टॉम क्रूज 'टॉप गन 3' में कैरेक्टर प्ले करते दिखेंगे। फैंस एक बार फिर उन्हें Pete 'Maverick' Mitchell के रोल में देखेंगे। सामने आई जानकारी के मुताबिक, फिल्म की स्क्रिप्टिंग पर काम चल रहा है। बाकी स्टार कास्ट को लेकर डिटेल सामने आना बाकी है। मगर इतना तय है कि टॉम क्रूज फिल्म का मेन हिस्सा होंगे। इसके साथ ही पुरानी कास्ट से दो और एक्टर्स फिल्म का हिस्सा होंगे। 

बता दें कि टॉप गन: मेवरिक साल 2022 की सेकंड हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म थी। पहले पायदान पर 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' थी, जो कि उसी साल रिलीज हुई थी। एक्टिंग के साथ-साथ टॉम 'टॉप गन 2' के प्रोड्यूसर्स जोसफ कोइंसकी और जेरी ब्रूकहाईमर के साथ भी रीयूनाइट करेंगे।

1986 में आई थी पहली फिल्म

'टॉप गन 3' 1986 में रिलीज हुई 'टॉप गन' के इन्सटॉलमेंट का तीसरा पार्ट है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने ताबड़तोड़ कलेक्शन किया था, जिसके बाद ये फिल्म टॉम के करियर की सबसे बड़ी फिल्म बन गई थी। इसके बाद 2022 में फिल्म का दूसरा पार्ट रिलीज हुआ था। टॉम की आखिरी फिल्म 'मिशन इम्पॉसिबल 7' है, जो कि 2023 में रिलीज हुई थी। 

यह भी पढ़ें: Salaar Collection Day 22: घटती कमाई के बावजूद गर्दा उड़ा रही 'सालार', प्रभास की फिल्म ने शुक्रवार को इतनी कमाई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।