Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हवाई मिशन पर लौटेगा 'मेवरिक मिशेल', 40वीं सालगिरह पर री-रिलीज होंगी Top Gun की दोनों मूवीज

    Updated: Wed, 22 Apr 2026 01:04 PM (IST)

    हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज स्टारर Top Gun फ्रेंचाइज के दोनों भागों को मिलाकर 40वीं सालगिरह पर री- रिलीज किया जाएगा। ...और पढ़ें

    री-रिलीज होगी टॉप गन फ्रेंचाइज (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    री-रिलीज होगी टॉप गन फ्रेंचाइज (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. फ्रेंचाइज की दोनों मूवीज होंगी रिलीज

    2. पीट मेवरिक मिशेल के रोल में लौटेंगे टॉम क्रूज

    3. टॉप गन फ्रेंचाइज पूरी करेगी 40 साल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हॉलीवुड सिनेमा के दिग्गज अभिनेता टॉम क्रूज मिशन इंपॉसिबल और टॉप गन मूवी फ्रेंचाइजी के लिए काफी जाने जाते हैं। लंबे समय से सुपरस्टार की मोस्ट अवेटेड फिल्म टॉप गन 3 को लेकर चर्चाओं का बाजार काफी गर्म है। जल्द ही टॉप गन फ्रेंचाइजी की रिलीज को 40 साल पूरे होने जा रहे हैं। 

    इस खास मौके पर फ्रेंचाइज की दोनों मूवीज को मिलाकर अब टॉप गन एंड टॉप गन मेवरिक को सिनेमाघरों में एक फिल्म के तौर पर री-रिलीज किया जाएगा। जिसके आधार पर मूवी का ट्रेलर भी सामने आया है।

    सामने आया टॉप गन एंड टॉप गन- मेवरिक का ट्रेलर 

    40 साल पहले टॉप क्रूज स्टारर टॉप गन फ्रेंचाइज का आगाज हुआ था। अब तक इसके दो भाग (टॉप गन-1986 और टॉप गन- मेवरिक- 2022) आ चुके हैं और दोनों कमर्शियल तौर पर बॉक्स ऑफिस पर सफल रहे हैं। इस मूवी में टॉम ने एयरफोर्स कैप्टन पीट मेवरिक मिशेल की भूमिका को निभाया है, जो सिनेप्रेमियों की फेवरेट मानी जाती है। अब 40 साल पूरे होने के मौके पर इन दोनों मूवीज को मिलाकर टॉप गन एंड टॉप गन मेवरिक को रिलीज जाएगा।

    यह भी पढ़ें- Top Gun के साथ फिर 'इम्पॉसिबल' मिशन पर Tom Cruise की वापसी , 15 हजार करोड़ कमाकर 'मैवरिक' रचेगा इतिहास?


    Top Gun 3

    मेवरिक मिशेल के पिछले हवाई मिशन को एक बार फिर से पर्दे पर पेश किया जाएगा, जिसका अंदाजा आप टॉप गन एंड टॉप गन- मेवरिक के लेटेस्ट ट्रेलर को देखकर आसानी से लगा सकते हैं। मंगलवार को आईमैक्स ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर टॉम क्रूज स्टारर टॉप गन एंड टॉप गन- मेवरिक का लेटेस्ट ट्रेलर शेयर किया है।

    जिसमें साफ दिखाया गया है कि टॉम पीट मेवरिक के किरदार हवा में खतरनाक एक्शन और स्टंट करते हुए नजर आएंगे। बता दें कि टॉप गन एंड टॉप गन- मेवरिक के तौर पर पुरानी दोनों फ्रेंचाइज फिल्मों को एकजुट किया गया है। एक पायलट के तौर पर अपनी भूमिका को टॉप गन में टॉम बेहतरीन तरीके से अदा करते हुए नजर आ रहे हैं, जिसकी गवाई फिल्म का ट्रेलर दे रहा है। 

    कब रिलीज होगी टॉप गन एंड टॉप गन- मेवरिक 

    टॉम क्रूज स्टारर अपकमिंग फिल्म टॉप गन एंड टॉप गन- मेवरिक का शानदार ट्रेलर देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट इस मूवी के लिए हाई हो गई है। गौर करें इसकी रिलीज डेट की तरफ तो 13 मई 2026 IMAX सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इतना ही नहीं भारतीय सिनेमाघरों में इसे 15 मई को प्रदर्शित किया जाएगा। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- टॉम क्रूज को मानद ऑस्कर पुरस्कार, बताया क्यों मायने रखता है ये सम्मान