Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Travis Scott भारत में पहली बार करेंगे परफॉर्म , कब और कहां होगा कॉन्सर्ट?

    By Anu Singh Edited By: Anu Singh
    Updated: Tue, 25 Mar 2025 03:07 PM (IST)

    अमेरिकन सिंगर और रैपर ट्रैविस स्कॉट (Travis Scott) के गानों की दुनिया दीवानी है। फैंस उनके गाने सुनना पसंद करते हैं। देश से लेकर विदेश में उनकी काफी ल ...और पढ़ें

    भारत आ रहे Travis Scott (Photo Credit- X)
    भारत आ रहे Travis Scott (Photo Credit- X)

    HighLights

    1. भारत आ रहे ग्लोबल स्टार ट्रैविस स्कॉट
    2. धमाकेदार परफॉर्मेंस के साथ बांधेंगे समां
    3. भारत के इस शहर में होगा पहला कॉन्सर्ट

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ट्रैविस स्कॉट (Travis Scott) आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। सोशल मीडिया पर उनके गाने अक्सर वायरल रहते हैं। अब सिंगर भारतीय फैंस को सरप्राइज़ देने वाले हैं। जी हां, खबर आ रही है कि इस साल ट्रैविस स्कॉट भारत आने वाले हैं। यह विजिट उनके एक टूर के तहत होगी। अगर आप उनका शो अटेंड करना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है। आइए बताते हैं कि सिंगर कब और कहां परफॉर्म करेंगे।

    राजधानी में करेंगे पहला कॉन्सर्ट

    हिप-हॉप स्टार ट्रैविस स्कॉट अक्टूबर में जबरदस्त परफॉर्मेंस देने वाले हैं। विश्व स्तर पर अपनी पहचान बना चुके रैपर हाई-ऑक्टेन सर्कस मैक्सिमस वर्ल्ड टूर के हिस्से के रूप में 18 अक्टूबर को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में अपने फैंस से मिलने वाले हैं। ट्रैविस स्कॉट ने आज (25 मार्च) अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस को यह खास तोहफा दिया। रैपर ने अपने एशिया टूर सर्कस मैक्सिमस टूर 2025 के लिए एक पोस्टर जारी किया, जिसमें भारत, अफ्रीका, दक्षिण कोरिया, चीन और जापान में उनके शो होने की जानकारी दी गई है।

    Photo Credit- X

    ये भी पढ़ें- 'मैं खुद से ही नफरत करता हूं', डिप्रेशन के बाद 'Anger Issues' से परेशान हैं हॉलीवुड के मशहूर सिगंर

    ट्रैविस स्कॉट के टूर के बारे में...

    ट्रैविस स्कॉट ‘Sicko Mode’, ‘Goosebumps’, ‘Highest in the Room’ और हालिया हिट ‘FE!N’ जैसे चार्टबस्टर गानों के लिए मशहूर हैं। उनका लेटेस्ट एल्बम ‘Utopia’ सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। सर्कस मैक्सिमस वर्ल्ड टूर के तहत ट्रैविस स्कॉट 11 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग से अपना दौरा शुरू करेंगे। इसके बाद वह 18 अक्टूबर को नई दिल्ली, 25 अक्टूबर को सियोल (दक्षिण कोरिया), 1 नवंबर को चीन, और अंत में 8 नवंबर को टोक्यो (जापान) में परफॉर्म करेंगे।

    Photo Credit- X

    दुआ लीपा का कॉन्सर्ट था यादगार

    ट्रैविस स्कॉट से पहले इंटरनेशनल सेंसेशन दुआ लीपा ने भी भारत में एक यादगार कॉन्सर्ट किया था। यह शो मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स के एमएमआरडीए मैदान में हुआ था। दुआ लीपा ने अपने कॉन्सर्ट में 'Levitating X वो लड़की जो' मैशअप परफॉर्म कर बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान को भी ट्रिब्यूट दिया था। सुहाना खान ने इस पर खुशी जाहिर करते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी भी शेयर की थी। दुआ लीपा के कॉन्सर्ट की क्लिप सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम पर Gal Gadot को मिला 'Star' सम्मान, फिलिस्तीन समर्थकों ने किया विरोध प्रदर्शन