Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ना कोई फिल्म, ना लीड रोल... ये TV एक्ट्रेस बनीं दुनिया की सबसे अमीर अभिनेत्री; 17,511 करोड़ रुपये है नेटवर्थ

    Updated: Thu, 12 Mar 2026 03:44 PM (IST)

    फोर्ब्स मैगजीन ने हाल ही में एक अरबपतियों की लिस्ट जारी की है, जिसमें मनोरंजन जगत की कई हस्तियां शामिल हैं। इस लिस्ट में इस अदाकारा ने कई बड़ी-बड़ी हॉली ...और पढ़ें

    दुनिया की सबसे अमीर एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हुई ये हसीना/ फोटो- Instagram

    दुनिया की सबसे अमीर एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हुई ये हसीना/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मशहूर बिजनेस मैगजीन 'फोर्ब्स' (Forbes) ने हाल ही में दुनिया के अरबपतियों की अपनी एनुअल लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में दुनियाभर के 4 हजार से अधिक अरबपतियों के नाम शामिल हैं, जिनमें एंटरटेनमेंट जगत से जुड़ी कई बड़ी हस्तियां भी अपनी जगह बनाने में कामयाब रही हैं।

    एक तरफ जहां बड़े निर्माता और रिकॉर्ड लेबल स्टूडियो इस चार्ट पर राज कर रहे हैं, तो वहीं एक ऐसी एक्ट्रेस ने अमीरी के मामले में सबको पीछे छोड़ दिया है, जिन्हें कभी फिल्मों में लीड रोल निभाने का मौका ही नहीं मिला। आखिर कौन हैं दुनिया की सबसे अमीर एक्ट्रेस? नीचे पढ़ें पूरी डिटेल्स:

    ये हैं दुनिया की सबसे अमीर एक्ट्रेस

    फोर्ब्स मैगजीन के मुताबिक, अमीरों की इस लिस्ट में एक्टिंग और म्यूजिक जगत की करीब आधा दर्जन हस्तियों को शामिल किया गया है। मनोरंजन की दुनिया के अमीर एक्टर्स की इस लिस्ट में सबसे ऊपर नाम टीवी स्टार 'किम कार्दशियन' (Kim Kardashian) का है, जिनकी कुल नेटवर्थ 1.9 बिलियन डॉलर (लगभग 17,511 करोड़ रुपये) है। फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक, किम ने यह संपत्ति अपने मशहूर टीवी रियलिटी शो 'द कार्दशियन सिस्टर्स' (The Kardashians) और उनके शेपवियर ब्रांड 'स्किम्स' (SKIMS) से बनाई है। 

    यह भी पढ़ें- तलाक के बाद Kim Kardashian को मिला नया प्यार, पेरिस में इस शख्स के साथ हुईं स्पॉट

    kimkardashian_1758895200_3729875885425266934_18428658

    'स्किम्स' ने बनाया अरबपति

    फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार, 2025 में हुए फंडिंग राउंड के बाद किम कार्दशियन के शेपवियर ब्रांड 'स्किम्स' की वैल्यूएशन 5 अरब डॉलर तक पहुंच गई है। इस ब्रांड में स्टीफन मैंडेल, डैनियल सुंधाइम और जोश कुशनर जैसे बड़े इन्वेस्टर्स का भी पैसा लगा हुआ है। इसके अलावा, उनके अमेरिकन टीवी रियलिटी शो 'कार्दशियन सिस्टर' और उसके स्पिन ऑफ के अब तक 27 सीजन आ चुके हैं, जिनमें से कई सीजन भारत में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर भी स्ट्रीम होते हैं।

    खबरें और भी

    सेक्स टेप से बटोरी थीं सुर्खियां

    जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि किम कार्दशियन मशहूर सेलिब्रिटी लॉयर रॉबर्ट कार्दशियन और क्रिस जेनर की बेटी हैं। वे एक जानी-मानी अमेरिकन सोशलाइट (Socialite) हैं। किम ने अपने शुरुआती दिनों में हॉलीवुड सोशलाइट पेरिस हिल्टन की पर्सनल असिस्टेंट और स्टाइलिस्ट के रूप में काम किया था। साल 2007 में किम तब अचानक दुनियाभर में चर्चा का विषय बन गई थीं, जब उनके एक्स-बॉयफ्रेंड रे जे (Ray J) के साथ उनका एक प्राइवेट वीडियो लीक हो गया था। इस विवाद ने उन्हें रातों-रात लाइमलाइट में ला दिया था।

    kimkardashian_1763243701_3766683630992277543_18428658

    सोशल मीडिया पर भी है राज

    इंस्टाग्राम ने किम की लोकप्रियता और उनकी ब्रांड वैल्यू को बढ़ाने में काफी अहम रोल निभाया है। इंस्टाग्राम पर उनके 353 मिलियन (35.3 करोड़) से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जहां वे अपने ब्यूटी ब्रांड 'KKW' और स्किनकेयर प्रोडक्ट्स को प्रमोट करती हैं। किम के अलावा उनकी बहनें काइली, केंडल, ख्लोए और कोर्टनी भी मशहूर अमेरिकन सोशलाइट हैं, जो अपने अलग-अलग बिजनेस चलाती हैं।

    लो-बजट फिल्मों में आजमा चुकी हैं किस्मत

    भले ही किम आज एक बहुत बड़ी रियलिटी टीवी स्टार और बिजनेसवुमन हैं, लेकिन उन्होंने अपने करियर के शुरुआती दौर में 'डीप इन द वैली' और 'एलीगेटर बूट्स' जैसी लो-बजट फिल्मों में भी किस्मत आजमाई थी। हालांकि, फिल्मों में उनका सिक्का नहीं चल पाया और वे रियलिटी टीवी की दुनिया में लौट आईं।

    यह भी पढ़ें- नींद आने पर भी पलक नहीं झपकने देगा 7 सीजन वाला ये ड्रामा शो, फैंस की डिमांड पर अलग-अलग OTT पर हुआ रिलीज