Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    BOND 26 NEW 007: एक नहीं दो James Bond मिलकर करेंगे MI6 की सुरक्षा, फैंस की ये ख्वाहिश मेकर्स ने की पूरी

    Updated: Sun, 15 Sep 2024 02:52 PM (IST)

    जेम्स बॉन्ड एक आइकॉनिक किरदार बन चुका है। पिछले कई सालों तक डेनियल क्रेग (Daniel Craig) जेम्स बॉन्ड का किरदार निभा रहे थे। उन्होंने साल 2021 में रिलीज ...और पढ़ें

    BOND 26 NEW 007 में दिखेगा नया जेम्स बॉन्ड/ फोटो- Youtube
    BOND 26 NEW 007 में दिखेगा नया जेम्स बॉन्ड/ फोटो- Youtube

    HighLights

    1. डेनियल क्रेग के बाद अब ये इंग्लिश एक्टर बनेगा जेम्स बॉन्ड
    2. बॉन्ड 26 न्यूज 007 के साथ नए जेम्स बॉन्ड का होगा इंट्रोडक्शन
    3. इस बार एक नहीं बल्कि दो जेम्स बॉन्ड करेंगे MI6 की सुरक्षा

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 1953 में ब्रिटिश नॉवेलिस्ट इयान फ्लेमिंग ने एक फिक्शन कैरेक्टर को बनाया, जो था जेम्स बॉन्ड। एक ऐसा ब्रिटिश सीक्रेट एजेंट जो MI6 के लिए काम करता है और उसका कोड नेम 007 है। इस आइकॉनिक किरदार को स्क्रीन पर कई अलग-अलग सितारे निभा कर चुके हैं।

    जेम्स बॉन्ड सीरीज की शुरुआत साल 1962 में डायरेक्टर टेरेंस यंग ने की थी। उन्होंने 'डॉ नो' नामक एक फिल्म बनाई थी, जिसमें सीन कॉनरी ने ये दमदार किरदार निभाया था। साल 2006 इऑन फिल्म्स की अलग-अलग फिल्मों में ये आइकोनिक भूमिका डेनियल क्रेग निभा रहे थे।

    उन्होंने सबसे पहले साल 2006 में रिलीज हुई फिल्म 'कसीनो रॉयल्स' में जेम्स बॉन्ड की भूमिका अदा की थी। उसके बाद क्वांटम ऑफ सोलेस, स्काइफॉल, स्पेक्ट्रे और साल 2021 में स्पाय थ्रिलर फिल्म नो टाइम टू डाई में जेम्स बॉन्ड बनकर वह छा गए थे। हालांकि, अब फिल्म 'बॉन्ड 26' में जेम्स बॉन्ड को नया चेहरा मिलने जा रहा है और डेनियल के बाद इस किरदार में लोग दो अलग-अलग एक्टर दिखाई देंगे। 

    कौन है नया जेम्स बॉन्ड?

    बीते महीने बॉन्ड सीरीज की नई फिल्म ' बॉन्ड 26 न्यूज 007-फॉरेवर एंड अ डे' का एक फैन मेड ट्रेलर सामने आया था। इस ट्रेलर की शुरुआत होती है MI6 की टीम के साथ, जो नए मिस्टर बॉन्ड को उनके नए मिशन के बारे में सूचित करते हैं और उन्हें बताते हैं कि एमआई6 पर एक बड़ा और गंभीर खतरा मंडरा रहा है। वह मिस्टर बॉन्ड से कहते हैं कि वह इसे पूरा करने के लिए किसी पूर्व 007 (कोड नेम) को खोजे, जो इस मिशन में उनकी मदद कर सके।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: जासूसी की दुनिया के दूसरे James Bond जॉर्ज लेजनबी ने एक्टिंग से लिया सन्यास, फैंस के लिए लिखा नोट

    इस बीच ट्रेलर में पियर्स ब्रॉसनन की एंट्री होती है, जो नए जेम्स बॉन्ड से मिलने का इंतजार कर रहे होते हैं। ट्रेलर में दर्शाया गया है कि कैसे एक नहीं, बल्कि दो अलग-अलग बॉन्ड मिलकर दुश्मनों का खात्मा करने की जिम्मेदारी उठाते हैं। बॉन्ड-26 में पियर्स ब्रॉसनन के अलावा इदरीस एल्बा (Idris Elba) नए जेम्स बॉन्ड का किरदार अदा कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक मेकर्स की तरफ से आधिकारिक तौर पर नए जेम्स बॉन्ड के रूप में एक्टर के नाम की घोषणा नहीं की गई है। फिल्म के निर्देशन की कमान क्रिस्टोफर नोलन संभाल रहे हैं, जिन्होंने इससे पहले ओपेनहाइमर बनाई थी। 

    फैंस अक्सर पूछते थे ये सवाल

    आपको बता दें कि 1962 में जब से बॉन्ड सीरीज शुरू हुई है, तब से इस किरदार को ब्रिटिश मूल के एक्टर्स ने ही निभाया है, कोई महिला अथवा ब्लैक एक्टर को ये किरदार निभाने का अवसर नहीं मिला। ऐसे में कई बार सोशल मीडिया पर जेम्स बॉन्ड सीरीज के फैंस ने मेकर्स से सवाल किये।

    मेकर्स ने भी फैंस की ये ख्वाहिश पूरी की और अब इंग्लिश एक्टर और रैपर इदरीस अकुना एल्बा इस किरदार को निभाने जा रहे हैं। पियर्स ब्रॉसनन की बात करें तो वह इससे पहले वह साल 1995 में रिलीज हुई फिल्म 'गोल्डन आई', टुमॉरो नेवर डाइज, द वर्ल्ड इज नॉट इनफ और डाइ अनदर डे में जेम्स बॉन्ड का आइकॉनिक किरदार निभा चुके हैं।

    यह भी पढ़ें: Daniel Craig Birthday: कम उम्र में छोड़ी पढ़ाई, मजबूरी में बने वेटर... 'जेम्स बॉन्ड' न बनते तो करते यह काम