विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Oscars 2024 Movies: पुअर थिंग्स से लेकर Oppenheimer तक, ओटीटी पर एंजॉय करें ये ऑस्कर विनिंग फिल्में

Published: Mon, 11 Mar 2024 02:39 PM (IST)

एकेडमी अवॉर्ड्स विनर्स का एलान भारत में 11 मार्च को हो चुका है। इस बार ऑस्कर में ओपेनहाइमर और पुअर ...और पढ़ें

ओटीटी पर देखें ऑस्कर विनर फिल्में (Photo Credit: X)
ओटीटी पर देखें ऑस्कर विनर फिल्में (Photo Credit: X)

HighLights

  1. ओटीटी पर देखें ऑस्कर विनर फिल्में
  2. ओपेनहाइमर ने जीते 7 अवॉर्ड
  3. पुअर थिंग्स का भी रहा दबदबा

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एकेडमी अवॉर्ड्स दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड में से एक हैं। सिर्फ हॉलीवुड में ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड और उनके साथ कई लोगों को भी हर साल इस अवॉर्ड शो का बेसब्री से इंतजार रहता है। आज 11 मार्च को भारत में ये अवॉर्ड शो ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीम हुआ।

इस बार ऑस्कर में ओपेनहाइमर और पुअर थिंग्स जैसी कई फिल्मों का जलवा देखने को मिला। किसी फिल्म ने 7 ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम किए, तो किसी को 4 मिले।  ऐसे में चलिए जानते हैं इन ऑस्कर विजेता फिल्मों को कौन-कौन से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें: Oscars 2024 Highlights: रेड कार्पेट पर गिरने से स्टेज पर न्यूड प्रेजेंटर तक, इन्होंने 'ऑस्कर' में खींचा ध्यान

ओपेनहाइमर

इस बार ऑस्कर अवॉर्ड में ओपेनहाइमर का जलवा देखने को मिला। क्रिस्टोफर नोलन के निर्देशन में बनी सिलियन मर्फी (Cillian Murphy) स्टारर फिल्म को कुल 13 कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया था। इसमें से इस फिल्म ने 7 अवॉर्ड्स अपने नाम किए। ओपेनहाइमर को बेस्ट पिक्चर, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट एक्टर इन लीडिंग रोल, बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल, बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग स्कोर, बेस्ट फिल्म एडिटिंग, बेस्ट सिनेमैटोग्राफी के लिए अवॉर्ड मिला।

View this post on Instagram

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

इस फिल्म को रिलीज के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रेंट फॉर्मेट में स्ट्रीम किया गया था। अब जल्द ही 21 मार्च को यह मूवी इंग्लिश और हिंदी भाषा में ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर भी आने वाली है।

पुअर थिंग्स

ओपेनहाइमर के बाद सबसे ज्यादा 11 नॉमिनेशन पुअर थिंग्स को मिले। इस फिल्म ने भी 4 ऑस्कर अपने नाम किए। पुअर थिंग्स को बेस्ट एक्ट्रेस इन लीडिंग रोल, बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन, बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन, बेस्ट हेयर एंड मेकअप के लिए ऑस्कर मिला। इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।

बार्बी

साल 2023 की ब्लॉकबस्टर हॉलीवुड फिल्मों में से एक बार्बी ने काफी अच्छी कमाई की थी। इस फिल्म ने भी बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग में ऑस्कर अवॉर्ड जीता। बार्बी को भी ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।

द जोन ऑफ इंटरेस्ट

'द जोन ऑफ इंटरेस्ट' ने बेस्ट इंटरनेशनल फीचर और बेस्ट साउंड फिल्म में अवॉर्ड जीता है। इस फिल्म में एक्टर क्रिश्चियन फ्रीडेल और सैंड्रा ह्यूलर मुख्य भूमिका में हैं। इस मूवी को आप अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं।

द होल्डोवर्स

'द होल्डोवर्स' ने बेस्ट एक्ट्रेस इन सपोर्टिंग रोल में ऑस्कर का अवॉर्ड जीता है। इस फिल्म का निर्देशन अलेक्जेंडर पायने ने किया है। इस मूवी को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म एप्पल टीवी पर देख सकते हैं।

अमेरिकन फिक्शन

अमेरिकन फिक्शन भी बीते साल 2023 में रिलीज हुई थी। इस मूवी को कॉर्ड जेफरसन ने लिखा और निर्देशित भी किया है। अमेरिकन फिक्शन ने बेस्ट अडेप्टेड स्क्रीनप्ले में ऑस्कर जीता है। इस फिल्म को भी प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।

एनाटॉमी ऑफ अ फॉल

एनाटॉमी ऑफ अ फॉल ने बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले में ऑस्कर जीता है। इस फिल्म में सैंड्रा ह्यूलर मुख्य भूमिका में थीं। यह फिल्म भी 22 मार्च को डिज्नी प्लस हॉटस्टार  पर आ रही है।

यह भी पढ़ें: Oscars से छिड़ा जिमी किमेल-डोनाल्ड ट्रम्प के बीच महायुद्ध, होस्ट ने पूर्व राष्ट्रपति को याद दिलाए 'जेल के दिन'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।