विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Oscar Awards 2024: सिर्फ 10 साल की उम्र में अवॉर्ड जीतकर रचा इतिहास, विनर्स और नॉमिनी से जुड़ी रोचक हैं ये बातें

Published: Sun, 10 Mar 2024 12:43 PM (GMT+05:30)

दुनिया के प्रतिष्ठित अवॉर्ड शो ऑस्कर पर सबकी नजर रहती है। यह अवॉर्ड बाकी सभी अवॉर्ड शो से खास और ...और पढ़ें

सबसे कम उम्र के ऑस्कर विनर्स- टेटम ओनील औप एड्रियन ब्रूडी
सबसे कम उम्र के ऑस्कर विनर्स- टेटम ओनील औप एड्रियन ब्रूडी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Oscar Awards 2024: मनोरंजन की दुनिया में ऑस्कर अवॉर्ड सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक है। मई 1929 में इस अवॉर्ड को देने की शुरुआत हुई थी, जिसके बाद इस साल 96वां ऑस्कर अवॉर्ड (Oscar Awards) घोषित किया जाएगा। ऐसे में पूरी दुनिया की नजर 96वें अकादमी पुरस्कार पर टिकी हैं। यह अवॉर्ड शो 10 मार्च को लॉस एंजलिस के डॉल्बी थिएटर में आयोजित होगा। भारत में 11 मार्च की सुबह करीब 4-5 के बीच डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर इसका लाइव प्रसारण शुरू हो जाएगा।

ऑस्कर विनर्स की आधिकारिक घोषणा में अब से कुछ ही घंटों का समय बचा है। बेस्ट एक्टर से लेकर बेस्ट डायरेक्टर तक, अलग-अलग श्रेणी में कई नॉमिनेशन्स रखे गए हैं। सोशल मीडिया पर मची ऑस्कर अवॉर्ड्स की धूम के बीच हम बात करेंगे इस अवॉर्ड को सबसे कम उम्र में जीतने वाले व्यक्तियों की। इस लिस्ट में युवाओं से लेकर बच्चे तक शामिल हैं, जिन्होंने इतिहास रचते हुए एकेडमी पुरस्कार को अपने नाम किया था।

सबसे कम उम्र के डायरेक्टर

ऑस्कर अवॉर्ड्स की हिस्ट्री में सबसे कम उम्र में डायरेक्टर का अवॉर्ड पाने वाली शख्सियत का नाम डेमियन चैजले (Damien Chazelle) है। वह सिर्फ 32 साल के थे, जब उन्हें यह पुरस्कार मिला। डेमियन को ऑस्कर अवॉर्ड फिल्म 'ला ला लैंड' के लिए मिला था।

सबसे कम उम्र के एक्टर

उम्रदराज और खुद से काफी अनुभवी लोगों के साथ नॉमिनेशन में कम्पीट करने वाले एड्रियन ब्रूडी (Adrien brody) अब तक के सबसे कम उम्र में ऑस्कर जतने वाले एक्टर हैं। उन्हें यह अवॉर्ड साल 2002 में 'द पियानिस्ट' के लिए मिला था। अवॉर्ड के टाइम एड्रियन की एज 29 साल थी।

सबसे कम उम्र की एक्ट्रेस

ऑस्कर अवॉर्ड्स के लिए यंगेस्ट एक्ट्रेस की लिस्ट में मार्ली मैटलिन (Marlee Matlin) का नाम आता है, जिन्होंने सिर्फ 21 की उम्र में यह पुरस्कार जीता था। मार्ली को ऑस्कर का ये 'चिल्ड्रेन ऑफ ए लेसर गॉड' के लिए मिला था। मार्ली ने न इतनी कम उम्र में ये अवॉर्ड जीतकर इतिहास रचा, बल्कि वह पहली डेफ पर्सन भी रहीं, जिन्हें ऑस्कर मिला।

यंग सपोर्टिंग एक्टर

अमेरिकन एक्टर टिमोथी हटन ऑस्कर विनर्स के इतिहास में सबसे कम उम्र में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड जीतने वाले एक्टर हैं। उन्हें यह पुरस्कार 1980 में 20 साल की उम्र में फिल्म 'ऑर्डिनरी पीपल' के लिए मिला था।

यंग सपोर्टिंग एक्ट्रेस

सबसे कम उम्र में ऑस्कर अवॉर्ड्स को अपने नाम करने में एक ऐसी शख्स का नाम भी शामिल है, जो तब सिर्फ 10 साल की थी। एक्ट्रेस टेटम ओनील (Tatum O’Neal) ने 10 की उम्र में प्रतिष्ठित ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम किया था। उन्हें यह पुरस्कार फिल्म 'पेपर मून' के लिए मिला था। हालांकि, इसके बाद उनकी कोई और मूवी उस तरह सक्सेसफुल नहीं हो पाई, जिस तरह पेपर मून रही।

यंगेस्ट नॉमिनेशन्स

यंगेस्ट अवॉर्ड विनिंग एक्टर्स के साथ ही ऑस्कर की हिस्ट्री में यंगेस्ट नॉमिनेशन्स का इतिहास भी सुनहरा रहा है। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है क्वेनजेन वॉलिस (Quvenzhané Wallis) का, जो सिर्फ 9 साल की थीं, जब उन्हें 'बीस्ट ऑफ द सदर्न वाइल्ड' के लिए लीड एक्ट्रेस के तैर पर नॉमिनेट किया गया था।

इसी तरह 1931 में जैकी कूपर (Jackie Cooper) वह पहले और यंगेस्ट चाइल्ड एक्टर थे, जिन्हें सिर्फ 9 साल की उम्र में ऑस्कर के लिए नॉमिनेट किया गया था। जैकी को यह नॉमिनेशन फिल्म 'स्किपी' के लिए मिला था।

8 साल की उम्र में नॉमिनेट हुए थे जस्टिन हेनरी

जस्टिन हेनरी को 1979 में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर की श्रेणी में नॉमिनेशन मिला था। तब उनकी उम्र महज 8 साल थी। उन्हें यह नॉमिनेशन 'क्रैमर वर्सेज क्रैमर' के लिए मिला था।

यह भी पढ़ें: Oscar Awards: 2014 की वो फेमस सेल्फी, जिसके बाद बर्बाद हुए थे कई करियर, एक पर लगा था हैरासमेंट का केस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।