Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Oscar नॉमिनेटेड एक्ट्रेस Karla Sofía Gascón ने लगाई Donald Trump की क्लास, बोलीं- 'चुप कराने के लिए...'

    By Anu Singh Edited By: Anu Singh
    Updated: Sat, 25 Jan 2025 04:05 PM (IST)

    स्पेनिश मूल की एक्ट्रेस कार्ला सोफिया गैस्कॉन इस वक्त चर्चा में आ गई हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में ऑस्कर नॉमिनेशन हासिल कर इतिहास रच दिया है। वह ऐसा सम् ...और पढ़ें

    डॉनल्ड ट्रम्प के जेंडर वाले बयान पर लगाई क्लास (Photo Credit- Indian Express)
    डॉनल्ड ट्रम्प के जेंडर वाले बयान पर लगाई क्लास (Photo Credit- Indian Express)

    HighLights

    1. कौन हैं Karla Sofía Gascón?
    2. पहली ट्रांसजेंडर एक्ट्रेस को मिला नॉमिनेशन
    3. डॉनल्ड ट्रम्प के जेंडर वाले बयान पर लगाई क्लास

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Who is Karla Sofía Gascón: ऑस्कर 2025 के नॉमिनेशंस में कई शानदार फिल्मों को अलग अलग केटेगरी में नॉमिनेशन मिला है। गोल्डन ग्लोब में धमाल मचाने के बाद  थ्रिलर फिल्म 'एमिलिया पेरेज' का बोलबाला ऑस्कर्स में भी देखने को मिल रहा है।

    इस फिल्म को 13 कैटिगरी में नॉमिनेशन मिले हैं। इससे भी ज्यादा खास बात ये है कि एकेडमी अवॉर्ड्स में नॉमिनेशन पाने वाली Karla Sofía Gascón दुनिया की पहली ट्रांसजेंडर अभिनेत्री बन गई हैं जो उनके लिए काफी खुशी की बात है। आइए बताते हैं इनके बारे में और उनके हालिया बयान के बारे में जिसने अमेरिका में खलबली मचा दी है।

    कान फिल्म फेस्टिवल से लेकर गोल्डन ग्लोब में जलवा

    दरअसल, कार्ला पहली ट्रांसजेंडर एक्ट्रेस हैं जिन्हें ऑस्कर्स नॉमिनेशन मिला है। वो स्पेनिश मूल की एक्ट्रेस हैं। फिल्म 'एमिलिया पेरेज' में उनके काम को दुनियाभर की ऑडियंस ने खूब पसंद किया है। कान्स फिल्म फेस्टिवल में भी उन्हें 'एमिलिया पेरेज' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिल चुका है। इतना ही नहीं वो गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड 2024 में कई नॉमिनेशन हासिल कर चुकी हैं। अब क्या वो यहीं जादू ऑस्कर में चला पाती हैं ये देखने वाली बात होगी।

    Photo Credit- X

    ये भी पढ़ें- Oscars 2025 Nomination: हिंदी भाषा की ‘अनुजा’ की हुई ऑस्कर में एंट्री, नॉमिनेशन का ऐलान; यहां पढ़ें पूरी लिस्ट

    डॉनल्ड ट्रम्प को लेकर क्या बोलीं अभिनेत्री?

    दरअसल हाल ही में डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली थी। राष्ट्रपति पद संभालते ही ट्रंप ने कई बड़े ऐलान किए थे। जिनमें से एक जेंडर को लेकर था। ट्रंप ने कहा था कि अब अमेरिका में सिर्फ दो ही जेंडर होंगे मेल और फीमेल। उन्होंने थर्ड जेंडर को नकारने की तरफ इशारा किया था। इस पर एक्ट्रेस ने अपनी राय रखते हुए राष्ट्रपति के लिए कहा था, 'वह बेशर्म है, मुझे उम्मीद है कि दोनों पक्षों को चुप कराने के लिए जो कुछ भी होना होगा वह होगा।'

    खबरें और भी

    Photo Credit- Reuters

    कार्ला सोफिया गैसकॉन के बारे में...

    कार्ला का जन्म 31 मार्च 1972 में हुआ था। काफी कम उम्र में ही उन्होंने तय कर लिया था कि वो एक्टर बनेंगी। एक्टिंग स्कूल में पढ़ाई करने के बाद उन्होंने लंदन में बीबीसी में लैंग्वेज लर्निंग चिल्ड्रन शोज में काम किया था। 2000 में वो स्पैनिश डेली शोज में नजर आईं थीं। कार्ला अमेरिकन फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। 2014 में आई फिल्म 'एल सेन्योर डे लॉस सिएलोस' में भी उनके काम को खूब सराहा गया था।

    ये भी पढ़ें- अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति Barack Obama के साथ जुड़ा Jennifer Aniston का नाम, अफेयर की खबरों पर क्या बोलीं एक्ट्रेस?