Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कौन हैं Nicola Peltz? शादी के जोड़े को लेकर पापा डेविड और मां विक्टोरिया से लड़ पड़े ब्रूकलिन बेकहम

    Updated: Wed, 21 Jan 2026 10:55 AM (IST)

    पूर्व फुटबॉलर डेविड बैकहम के बड़े बेटे ब्रूकलिन बेकहम ने अपने परिवार के साथ मतभेद की खबरों की पुष्टि कर दी है। बेकहम फैमिली के बीच अनबन का ये सिलसिला उ ...और पढ़ें

    ब्रूकलिन बेकहम ने परिवार संग अनबन पर की खुलकर बात/ फोटो- Instagram

    ब्रूकलिन बेकहम ने परिवार संग अनबन पर की खुलकर बात/ फोटो- Instagram

    HighLights

    1. ब्रूकलिन ने माता-पिता से मतभेद की पुष्टि की

    2. निकोला की शादी की ड्रेस बनी झगड़े की वजह

    3. ब्रूकलिन ने डेविड और विक्टोरिया के साथ सुलह से किया मना

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मॉडल ब्रूकलिन बेकहम (Brooklyn Beckham) और उनके परिवार के बीच लंबे समय से मतभेद की खबरें आ रही थीं। अब इन सभी अफवाहों की पुष्टि लगाते हुए खुद ब्रूकलिन ने आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कई पोस्ट शेयर किए हैं। उन्होंने अपनी पत्नी निकोला पेल्ट्ज (Nicola Peltz) और माता-पिता के बीच तनाव की बात कही है।

    पूर्व फुटबॉलर डेविड बेकहम के बड़े बेटे ब्रूकलिन ने अपने माता-पिता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता ने प्रेस के सामने उनकी पत्नी के बारे में बुरा-भला कहा और निकोला के साथ उनके रिश्ते को खराब करने की कोशिश की। आखिर कौन हैं निकोला पेल्ट्ज, जिनकी खातिर ब्रूकलिन अपने परिवार से नहीं करना चाहते सुलह, पढ़ें डिटेल्स:

    लास्ट मिनट पर कैंसिल की थी पत्नी की ड्रेस

    ब्रूकलिन बेकहम की मां विक्टोरिया पेशे से एक मशहूर सिंगर और फैशन डिजाइनर हैं। 'पीपल' मैगजीन की रिपोर्ट के मुताबिक, बेकहम परिवार में दरार की मुख्य वजह निकोला की वेडिंग ड्रेस है। दरअसल, निकोला की वेडिंग ड्रेस पहले ब्रूकलिन की मां विक्टोरिया ही डिजाइन करने वाली थीं, लेकिन आखिरी वक्त पर उन्होंने ड्रेस बनाने से इनकार कर दिया। इस बात का जिक्र खुद ब्रूकलिन ने अपनी स्टोरी में किया है।

    यह भी पढ़ें- 85 साल के एक्टर का 32 साल की एक्ट्रेस से हुआ पैचअप? 83 की उम्र में बने हैं चौथी बार पिता

    16 मिलियन फॉलोअर्स वाले मॉडल ब्रूकलिन ने 19 जनवरी को इंस्टाग्राम पर एक के बाद एक कई स्टोरी पोस्ट कीं। उन्होंने लिखा,"मेरी मां ने आखिरी मिनट में निकोला की ड्रेस कैंसिल कर दी, यह जानते हुए भी कि वह उनके डिजाइन किए गए कपड़े पहनने के लिए कितनी एक्साइटेड थी। उन्होंने निकोला को दूसरी ड्रेस ढूंढने के लिए मजबूर किया।"

    खबरें और भी

    ब्रूकलिन बोले-'हर जगह झूठ है'

    ब्रूकलिन में अपने माता-पिता पर आरोप लगाते हुए स्टोरी में आगे लिखा, "मैं कई सालों से शांत था और इस मामले को प्राइवेट रखने की कोशिश कर रहा था। मेरे पैरेंट्स और उनकी टीम लगातार प्रेस में जा रही है, इसलिए मेरे पास कोई च्वाइस नहीं बची है। मुझे अपने लिए दुनिया को सच बताना जरूरी है, क्योंकि हर जगह झूठ छप रहा है।" उन्होंने अपनी इस पोस्ट में ये भी बताया कि किस तरह से उनका परिवार बार-बार उनकी पत्नी निकोला पेल्ट्ज का अपमान करता है।

    ब्रूकलिन ने आगे लिखा, "मैं अपने माता-पिता से दोबारा सुलह नहीं करना चाहता हूं। मुझे कोई कंट्रोल नहीं कर रहा है, बल्कि पहली बार जिंदगी में मैं खुद के लिए खड़ा हुआ हूं।"

    family 1

    कौन हैं ब्रूकलिन की वाइफ निकोला पेल्ट्ज?

    निकोला पेल्ट्ज की बात करें वह बिलिनियर बिजनेसमैन नेल्सन पेल्ट्ज की बेटी हैं और अमेरिकन एक्ट्रेस हैं। छोटे-छोटे किरदार से हॉलीवुड में शुरुआत करने वालीं निकोला को ब्राडली मार्टिन की टीवी सीरीज 'बेट्स मोटेल' (Bates Motel) से पहचान मिली थी। वह 'ट्रांसफॉर्मर्स: एज ऑफ एक्सटिंक्शन' में भी नजर आ चुकी हैं। एक्टिंग के अलावा निकोला फैशन वर्ल्ड और सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। साल 2022 में उन्होंने पूर्व फुटबॉलर डेविड बैकहम और विक्टोरिया के बड़े बेटे ब्रूकलिन से शादी की थी, जिसके बाद वह चर्चा में ज्यादा आईं।

    यह भी पढ़ें- हॉलीवुड कपल Kylie Jenner और Timothee Chalamet ने कर ली गुपचुप शादी? ये रहे वो 4 सबूत