Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Entertainment News: 'जो करना है, अभी तो उसका दस प्रतिशत भी नहीं किया है', नागा चैतन्य ने खोले अपने दिल के राज

    By Jagran News Edited By: Jeet Kumar
    Updated: Tue, 23 Jan 2024 06:30 AM (GMT+05:30)

    नागा चैतन्य बोले कि मैं अपने सफर को लेकर बहुत भाग्यशाली महसूस कर रहा हूं। मुझे अपने अब तक के सफर से कोई शिकायत नहीं है जो भी मिला है आज जहां भी हूं उस ...और पढ़ें

    हार हो या जीत जिंदगी के हर अनुभव कुछ न कुछ सिखाते हैं- नागा
    हार हो या जीत जिंदगी के हर अनुभव कुछ न कुछ सिखाते हैं- नागा

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हार हो या जीत जिंदगी के हर अनुभव कुछ न कुछ सिखाते हैं। साल 2022 में फिल्म लाल सिंह चड्ढा से हिंदी सिनेमा में पदार्पण करने वाले तेलुगु अभिनेता नागा चैतन्य का भी कुछ ऐसा ही मानना है। नागा ने 15 साल पहले साल 2009 में अभिनय में कदम रखा था।

    दैनिक जागरण से बातचीत में खोले दिल राज

    अपने 15 वर्षों से अभिनय सफर को लेकर दैनिक जागरण से बातचीत में वह कहते हैं, ‘मैं अपने सफर को लेकर बहुत भाग्यशाली महसूस कर रहा हूं। मुझे अपने अब तक के सफर से कोई शिकायत नहीं है, जो भी मिला है, आज जहां भी हूं, उससे बहुत खुश हूं। हालांकि, अभी तो मुझे बहुत सी उपलब्धियां अर्जित करनी है। मैं अपनी जिंदगी में जो करना चाहता हूं, मैंने अभी उसका दस प्रतिशत भी नहीं प्राप्त किया है।

    कड़ी मेहनत करना और सीखना बाकी है

    आगे बोले कि अभी तो और भी कड़ी मेहनत करना और सीखना बाकी है। मेरे अब तक के सफर में कई अच्छे पले रहे, कई ऐसे पल भी रहे, जहां चीजें मेरे मनमुताबिक नहीं हुई, लेकिन उन पलों से भी मुझे आगे बढ़ने में मदद मिली। कुल मिलाकर मैं आज जहां भी हूं उससे बहुत खुश हूं, लेकिन अभी तो बहुत आगे जाना है।’