विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bollywood: फॉर्मेट या उपकरण को नहीं बल्कि कहानी को तवज्जो देती हैं जोया अख्तर, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रखे विचार

By Jagran NewsEdited By: Jagran News Network
Published: Fri, 04 Aug 2023 07:00 AM (GMT+05:30)

Bollywood लेखिका और निर्देशिका जोया अख्तर भी डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए कंटेंट बना रही हैं। उनके निर्देशन में बनी फिल्म ...और पढ़ें

Bollywood: फॉर्मेट या उपकरण को नहीं बल्कि कहानी को तवज्जों देती हैं जोया अख्तर
Bollywood: फॉर्मेट या उपकरण को नहीं बल्कि कहानी को तवज्जों देती हैं जोया अख्तर

HighLights

  1. पहला प्यार हमेशा से सिनेमा है : जोया अख्तर
  2. फिल्मों के साथ ही डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए भी कंटेंट बनाती हैं जोया
  3. लेखकों से लेकर निर्देशकों तक डिजिटल प्लेटफॉर्म आज सबकी जरूरत है

लेखिका और निर्देशिका जोया अख्तर भी डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए कंटेंट बना रही हैं। उनके निर्देशन में बनी फिल्म 'द आर्चीज' नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए कहानियां निर्देशित करते समय क्या बड़ा पर्दा जोया के दिमाग में रहता है? इसके जवाब में एक साक्षात्कार में जोया ने कहा कि अगर हम सिनेमैटिकली बात करें, तो हम में से ज्यादातर निर्देशक फीचर फिल्में बनाने वाले निर्देशक रहे हैं।

मैं बड़े पर्दे के लिए सोचकर कहानियां बनाती हूं- जोया

ऐसे में उनकी तरह मेरे लिए भी पहला प्यार सिनेमा ही है। मुझे लगता है कि निर्देशकों को इससे फर्क नहीं पड़ता है कि किस माध्यम के लिए शूट किया जा रहा है। मेरी शूटिंग का भी जो अंदाज है, वो सिनेमैटिक ही है। मैं बड़े पर्दे के लिए ही सोचकर कहानियां बनाती हूं। फिर जेहन में उसका फॉर्मेट क्या है, कहानी को शूट करने के लिए मेरे पास उपकरण क्या है? वह सब चीजें दिमाग में नहीं आती हैं।

इन फिल्मों का है इंतजार

हम केवल बड़े पर्दे के लिए सोचते हैं। आगे जब जोया से पूछा गया कि फरहान अख्तर के निर्देशन में बनने वाली फिल्म जी ले जरा को लेकर क्या जानकारियां हैं? क्या वह फिल्म बन रही है? इस पर जोया ने कहा कि हां, हम इस फिल्म के लिए सितारों की डेट्स का इंतजार कर रहे हैं।

जोया इस फिल्म से बतौर सहलेखिका और सहनिर्माता जुड़ी हैं। जी ले जरा फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट और कट्रीना कैफ के अभिनय करने की खबरें थी। लेकिन पिछले दिनों सुनने में आया हैं कि डेट्स की दिक्कतों के चलते प्रियंका और कट्रीना ने यह फिल्म छोड़ दी है। प्रियंका अपनी वेब सीरीज सिटाडेल 2 में व्यस्त होने वाली हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।