Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पिछले 100 सालों की 100 बेस्ट फिल्में, Time Magazine ने जारी की लिस्ट; सिर्फ एक ही भारतीय फिल्म बना पाई जगह

    By Jagran NewsEdited By: Jagran News Network
    Updated: Fri, 28 Jul 2023 05:30 AM (IST)

    विश्वभर में प्रसिद्ध टाइम्स मैगजीन ने पिछले 100 सालों की सर्वश्रेष्ठ 100 फिल्मों की सूची जारी की है। पत्रिका ने साल 1920 से लेकर 2010 तक विश्व सिनेमा ...और पढ़ें

    पत्रिका ने साल 1920 से लेकर 2010 तक विश्व सिनेमा की जो भी बेस्ट फिल्में हैं
    पत्रिका ने साल 1920 से लेकर 2010 तक विश्व सिनेमा की जो भी बेस्ट फिल्में हैं

    HighLights

    1. विश्वभर में प्रसिद्ध टाइम मैगजीन ने पिछले 100 सालों की सर्वश्रेष्ठ 100 फिल्मों की सूची जारी की है।
    2. पत्रिका ने साल 1920 से लेकर 2010 तक विश्व सिनेमा की जो भी बेस्ट फिल्में हैं

    विश्वभर में प्रसिद्ध टाइम मैगजीन ने पिछले 100 सालों की सर्वश्रेष्ठ 100 फिल्मों की सूची जारी की है। पत्रिका ने साल 1920 से लेकर 2010 तक विश्व सिनेमा की जो भी बेस्ट फिल्में हैं, उनकी लिस्ट जारी की गई है। खास बात है कि इसमें डायरेक्टर सत्यजीत रे की पाथेर पांचाली ने भी जगह बनाई है। विचारणीय है कि भारतीय सिनेमा की सिर्फ एक ही मूवी इस लिस्ट में शामिल हो सकी है।

    सन् 1955 में आई पाथेर पांचाली विभूतिभूषण बंद्योपाद्याय के प्रसिद्ध बंगाली उपन्यास पर आधारित थी। निर्देशक सत्यजीत रे ने फिल्मी दुनिया में इसी पिक्चर के साथ कदम रखा था। 

    पाथेर पांचाली पहली ऐसी मूवी थी, जिसने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सभी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था। पाथेर पांचाली को तीसरे नेशनल अवॉर्ड में बेस्ट फीचर फिल्म के अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है। वहीं, इस फिल्म ने कई अंतर्राष्ट्रीय अवॉर्ड भी जीते हैं।