Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Housefull 5 Review: पहले से ज्यादा मसाला और मस्ती लेकर आए अक्षय कुमार, कहानी जानकर खुद थिएटर तक दौड़े आएंगे आप

    Updated: Fri, 06 Jun 2025 04:26 PM (IST)

    अक्षय कुमार-रितेश देशमुख-अभिषेक बच्चन और संजय दत्त स्टारर फिल्म हाउसफुल-5 अब फाइनली दर्शकों के हवाले हो गई है। साजिद नाडियाडवाला द्वारा लिखी इस फ्रेंच ...और पढ़ें

    कैसी है अक्षय की हाउसफुल 5, पढ़ें रिव्यू/ फोटो- Instagram
    कैसी है अक्षय की हाउसफुल 5, पढ़ें रिव्यू/ फोटो- Instagram

    प्रियंका सिंह, मुंबई। बॉक्स आफिस पर विशुद्ध कॉमेडी फिल्मों की कमी काफी समय से महसूस हो रही थी। हाउसफुल फ्रेंचाइज की पांचवी फिल्म हाउसफुल 5 उस कमी को पूरा करती है।

    कैसे शुरू होती है हाउसफुल 5 की कहानी? 

    फिल्म की कहानी शुरू होती है, एक क्रूज से जहां ब्रिटेन के अमीर व्यक्तियों की सूची में सातवें नंबर पर आने वाले रंजीत डोबरियाल (रंजीत) का सौवां जन्मदिन मनाया जाना है। लेकिन उसी दिन रंजीत की हार्ट अटैक से मौत हो जाती है। उसकी वसीयत में लिखा होता है कि उसकी सारी संपत्ति का हकदार उसकी पहली पत्नी का बेटा जॉली है, लेकिन अगर वह जन्मदिन पर नहीं आता है, तो उसकी संपत्ति को उसके दूसरी पत्नी के बेटे देव (फरदीन खान) और उसकी कंपनी के सभी अहम मेंबर्स में बांट दी जाए।

    यह भी पढ़ें: Housefull 5 X Review: फर्स्ट डे-फर्स्ट शो... 'हाउसफुल 5' थिएटर्स में पास या फेल? दर्शकों ने दिया अपना रिव्यू

    तलाश एक जॉली की होती है, आ जाते हैं तीन, जूलियस उर्फ जॉली (अक्षय कुमार), जलाबुद्दीन उर्फ जॉली (रितेश देशमुख) और जलभूषण उर्फ जॉली (अभिषेक बच्चन)। कौन असली जॉली है, इसका पता लगाने के लिए डॉक्टर को डीएनए टेस्ट करने के लिए कहा जाता है, लेकिन उस डॉक्टर का कत्ल हो जाता है। कत्ल किसने किया है, इसका पता लगाने के लिए लंदन पुलिस से भीड़ू (संजय दत्त) और बाबा (जैकी श्राफ) पहुंचते हैं।

    housefull 5 review

    Photo Credit- Youtube

    साजिद नाडियाडवाला ने फिल्म के साथ लिया ये रिस्क

    यह फिल्म हाउसफुल फ्रेंचाइज की बाकी फिल्मों से बहुत अलग है, क्योंकि इसमें कॉमेडी के साथ मर्डर मिस्ट्री का भी तड़का है। फिल्म की पटकथा और कहानी लिखने वाले निर्माता साजिद नाडियाडवाला की सराहना बनती है, क्योंकि उन्होंने दर्शकों को कॉमेडी में वेराइटी देने के साथ ही एक ही फिल्म के लिए न केवल दो क्लामैक्स लिखे, बल्कि उन्हें बनाकर रिलीज कर दिया। थिएटर में फिल्म हाइसफुल ए और हाउसफुल बी के नाम से रिलीज हुई है।

    दर्शक अपनी पसंद के अनुसार कोई भी फिल्म चुन सकते हैं, जिसमें अलग-अलग कातिल होंगे। बॉक्स आफिस के इस मुश्किल वक्त में यह जोखिम भरा कदम साबित हो सकता है, लेकिन साजिद ने कुछ नया करने के लिए यह कदम उठाया है। साजिद ने निर्देशक तरुण मनसुखानी का आधा काम कहानी से आसान कर दिया। हालांकि, तरुण भी इतने कलाकारों के साथ फिल्म को सही-सलामत अंजाम तक ले गए। उन्होंने केवल मुख्य कलाकारों तक ही फिल्म को सीमित नहीं रखा। फरहाद सामजी के कुछ डायलॉग्स नए हैं, जो लोटपोट करेंगे। जुलियस पैकियम का बैकग्राउंड स्कोर कई जगहों सपाट सीन को दिलचस्प बना देता है।

    खबरें और भी

    Photo Credit- Youtube

    फिल्म में कहीं-कहीं कॉमेडी में भी दोहराव है, लेकिन मंझे हुए कलाकार उसे संभाल लेते हैं। फिल्म का फर्स्ट हाफ किरदारों को स्थापित करने में चला जाता है। मजेदार हिस्सा मध्यांतर के बाद है, जहां बहुत कंफ्यूजन है, कॉमेडी है और मजेदार क्लाइमैक्स है। अंधेरे में कातिल को ढूंढना, पुलिस के साथ तीनों जॉली की पूछताछ जैसे सीन में नयापन है। क्लाइमैक्स हंगामा और अंदाज अपना अपना फिल्मों की याद दिलाएगा, जहां फिल्म के सारे कलाकार साथ आकर कॉमेडी करते हैं। अक्सर फ्रेंचाइज की फिल्मों से शिकायत होती है कि वह मूल से बेहतर नहीं बन पाती हैं, लेकिन हाउसफुल 5 मूल फिल्म की विरासत को आगे लेकर बढ़ती है। बिना तर्क लगाए फिल्म को देखेंगे, तो ज्यादा एंजाय कर पाएंगे।

    अक्षय कुमार का कॉमेडी में हाथ पकड़ना है मुश्किल

    स्लैपस्टिक कॉमेडी (फिजिकल कामेडी) के धुरंधर अक्षय कुमार साबित करते हैं कि यह उनका इलाका है, जिसमें उनके सामने कोई नहीं आ सकता है। रितेश देशमुख कॉमेडी के मंझे हुए अभिनेता हैं, जिन्हें हंसाने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती है। अभिषेक बच्चन की इन दोनों कलाकारों के मुकाबले फीके पड़ते हैं। जॉनी लीवर अपने चिरपरिचित अंदाज में हैं। फरदीन खान अपने रोल में जंचते हैं।

    housefull 5 review

    Photo Credit- Youtube

    श्रेयस तलपड़े को स्क्रीनस्पेस कम मिला है, लेकिन जितना है, उतने में उनसे नजरें नहीं हटेंगी। आखिरी पास्ता (चंकी पांडे) हाउसफुल फ्रेंचाइज का सबसे अहम पात्र रहा है, लेकिन इसमें उसे ज्यादा जगह नहीं मिली। नरगिस फाखरी, सोनम बाजवा, जैकलिन फर्नांडीज ग्लैमर से ज्यादा कुछ नहीं जोड़ पाती हैं। चित्रांगदा सिंह हाउसफुल 5बी में प्रभावित करेंगी। लाल परी... गाना पहले ही हिट हो चुका है। बहुत दिनों बाद थिएटर से निकलने के बाद यह गाना याद रह जाता है।

    यह भी पढ़ें: Housefull 5 में Jackie Shroff का ये डायलॉग नहीं था स्क्रिप्ट का हिस्सा, डायरेक्टर ने किया खुलासा