यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jaat Review: सनकी 'जाट' का हाई वोल्टेज एक्शन ड्रामा, गदर 2 के बाद Sunny Deol की अगली ब्लॉकबस्टर की हुई लोडिंग
Jaat Movie Review गदर 2 की अपार सफलता के बाद अब सुपरस्टार सनी देओल (Sunny Deol) फिल्म जाट लेकर आए हैं। आज से उनकी ये एक्शन ड्रामा फिल्म सिनेमाघरों में ...और पढ़ें

HighLights
- आज से थिएटर्स में रिलीज हुई जाट
- गदर 2 के बाद सनी देओल की नई फिल्म
- धमाकेदार एक्शन अवतार में दिखे सनी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। लगभग दो साल के इंतजार के बाद सुपरस्टार सनी देओल (Sunny Deol) अपनी नई फिल्म जाट (Jaat) के साथ सिनेमाघरों में वापसी कर चुके हैं। 2023 में आई गदर 2 की अपार सफलता के बाद जाट से फैंस को काफी उम्मीदें और लगता है सनी उनके उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए पूरी तैयारी करके आए हैं।
मारधाड़ वाले एक्शन अवतार में सनी देओल काफी जचते हैं और जाट में उन्होंने इसे बखूबी कायम रखा है। नॉर्थ के बाद निर्देशक गोपीचंद मलिनेनी के साथ मिलकर उन्होंने अपने ढाई किलो के हाथ की ताकत साउथ को भी दिखा दी है। आइए यहां जाट का फुल मूवी (Jaat Movie Review) रिव्यू पढ़ते हैं-
क्या है फिल्म जाट की कहानी
जाट की कहानी 40 गांव पर गुंडाराज चलाने वाले खलनायक राणातुंगा (रणदीप हुड्डा) से शुरू होती है, जो श्रीलंका से भागकर आंध्र प्रदेश में आता है। धीरे-धीरे वह उस इलाके और आस-पास गावों में मौत का तांडव खेलते हुए दशहत फैलाता है। उसके साम्राज्य में सेंध उस वक्त लगती है, जब उसकी पत्नी भारती (रेजिना कैसेंड्रा) महिला पुलिस ऑफिसर विजय लक्ष्मी (सैयामी खेर) सहित उसकी अन्य सिपाहियों को कैद कर लेती है। राणातुंगा का एक सरफिरा भाई सोमोलो होता है, जो अपने जुर्म की दुनिया में बड़े भाई का हाथ बंटाता है।
ये भी पढ़ें- Jaat X Review: Sunny Deol का फुल एक्शन या ओवरएक्टिंग? जाट देखने के बाद जनता ने सुनाया ये फैसला
.jpg)
फोटो क्रेडिट- एक्स
राणातुंगा की लंका का दहन करने के लिए फिल्म में एक सनकी जाट (सनी देओल) की एंट्री होती है, जो अनजाने में ही सही लेकिन सीधा राणातुंगा को टारगेट करता है। अब क्या इस जाट की राणातुंगा से कोई पुरानी दुश्मनी और राणातुंगा का इतिहास क्या है। उसके लिए आपको जाट को देखना होगा।
खबरें और भी

फोटो क्रेडिट- एक्स
2 घंटे 38 मिनट की जाट की कहानी में आपको एक्शन ड्रामा और रोमांच भरपूर मात्रा में देखने को मिलेगा, जो आपको बोर होने नहीं देगा। फिल्म का पहला हाफ थोड़ा से हल्का लग सकता है, लेकिन सेकेंड हाफ में सारे पत्ते सामने आते हैं, जो आपको हैरान भी कर सकते हैं। निर्देशक के अलावा गोपीचंद ने शानदार तरीके से फिल्म का स्क्रीनप्ले भी लिखा है। बता दें कि सनी देओल के किरदार को लेकर मूवी के अंत तक सस्पेंस बना रखा है।
एक्टिंग में पास हुई स्टार कास्ट
जाट के किरदार सनी देओल की एक्टिंग और दमदार डायलॉग्स डिलीवरी को कोई तोड़ नहीं हैं। पर्दे पर उनका वह धमाकेदार अंदाज देखने को मिला है, जिसे के लिए सनी पाजी जाने जाते हैं। दूसरी तरफ खलनायक की भूमिका में रणदीप हुड्डा ने भी अपना 100 प्रतिशत दिया है, जो तारीफ के पात्र हैं।

इसके अलावा विनीत कुमार सिंह ने छावा के कवि कलश के बाद अब जाट में नेगेटिव रोल से फिर से सबको चौंका दिया है। अन्य स्टार कास्ट सैयामी खेर, रेजिना कैसेंड्रा, राम्या कृष्णन और जगपति बाबू ने भी अच्छा काम किया।
गोपीचंद का शानदार डायरेक्शन
वीरा सिम्हा रेड्डी और क्रैक जैसी बेहतरीन साउथ फिल्में बनाने वाले गोपीचंद मलिनेनी ने जाट में पूरा साउथ टेस्ट दिया है। जाट की पटकथा का विशेष ध्यान रखते हुए उन्होंने ऑडियंस की डिमांड पर कंटेंट की नब्ज को वारीके से समझते हुए तैयार किया। सनी के एक्शन पर बैकग्राउंड स्कोर भी काफी हद तक प्रभावित करेगा।
इसके अलावा कमाल की सिनेमैटोग्राफी के जरिए कुछ सीन्स देखकर आपको शॉक्ड लग सकता है। इस तरह से कुल मिलाकर कहा जाए तो गोपीचंद और सनी देओल का हाई वोल्टेज एक्शन ड्रामा जाट एक फुल पैसा वूसल मूवी है।
ये भी पढ़ें- 'एक और फिल्म में....', Jaat एक्टर Sunny Deol ने Shah Rukh Khan संग 32 साल पुरानी दुश्मनी पर दिया बयान