यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Yo Yo Honey Singh Famous Review: करियर के पीक पर आकर कहां गायब हो गए थे रैपर? डॉक्यूमेंट्री में पता चला सच!
Yo Yo Honey Singh Famous Review कभी इंडस्ट्री में रैपर हनी सिंह का सिक्का बोलता था। हालांकि एक ऐसा समय आया जब हनी सिंह अचानक ही गायब हो गए और फैंस के ...और पढ़ें

तान्या अरोड़ा, नई दिल्ली। हनी सिंह, रैपिंग की दुनिया का एक ऐसा नाम है, जिसे रिप्लेस करना बहुत मुश्किल है। हिरदेश सिंह से हनी सिंह बनने का यो यो का सफर बिल्कुल भी आसान नहीं रहा है। डीजे बनकर अपनी शुरुआत करने वाले हनी सिंह का संघर्ष शुरू हुआ था उनके घर से, जब उनके पिता ने रैपर का सारा सामान उठाकर फेंक दिया था। हालांकि, जब हनी सिंह को उनकी जिंदगी का पहला अवॉर्ड मिला (War Of Award) तो उनके पिता मान गए और उनका सपना पूरा करने में उनकी मदद की।
हनी सिंह को उनके करियर में बहुत ही सफलता मिली। उन्होंने 'डोप-शोप' से लेकर 'ब्राउन रंग' और 'ब्लू आइज' और लव डोज-देसी कलाकार जैसे कई एक के बाद एक सुपरहिट गाने दिए। अपने गानों के लिरिक्स और उनके टाइटल्स के कारण हनी सिंह को आलोचना के साथ-साथ कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने पड़े।
हालांकि, बढ़ते क्रेज के बीच एक दिन अचानक ही हनी सिंह लोगों की आंखों से बहुत दूर चले गए और 9 साल बाद उन्होंने अचानक एंट्री ली। उनके बदले हुए रूप को देखकर कई सवाल ऑडियंस के दिलों में आए, जिसके जवाब हाल ही में हनी सिंह ने अपनी नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई डॉक्यूमेंट्री में देने की कोशिश की है। उन्होंने अपनी जिंदगी के कौन-कौन से पन्ने डॉक्यूमेंट्री में खोले और ये इमेज सफाई थी या फिर सच्चाई, यहां पर पढ़ें पूरा रिव्यू:
हनी सिंह की डॉक्यूमेंट्री में क्या दिखाया गया है?
करमपुरा में जन्मे हनी सिंह (Honey Singh) ने प्रोफेशनल तौर पर अपने करियर की शुरुआत साल 2003 में रैपर पिनाकी उर्फ फेनम के साथ की थी, जिनके साथ उन्होंने बतौर म्यूजिक प्रोड्यूसर काम किया।
खबरें और भी
उनका पहला गाना 'खड़के गिलासी' 2005 में बहुत ही बड़ा हिट हुआ था, जिसके बाद से उनके करियर की गाड़ी इस कदर दौड़ी कि देखते ही देखते उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों पर भी कब्जा कर लिया। शाह रुख खान से लेकर सलमान तक बड़े-बड़े सितारों ने उनके साथ गान बनाए, जो सुपरहिट हुए।

Photo Credit- Instagram
जैसे-जैसे हनी सिंह का करियर पीक पर पहुंचा, उनके गानों को लेकर चैनल्स पर डिबेट होने लगे। साल 2012 में दिल्ली के निर्भया कांड के बाद जब पूरे देशनभर में गुस्सा था, इस बीच ही उनका 'बलात्कारी' गाना आया, जिसकी वजह से उन पर कई लीगल केस हो गए। ये गाना माफिया मुंडीर ग्रुप ने बनाया था, जिसका हिस्सा बादशाह, रफ्तार, इक्का सहित कई लोग थे। हनी सिंह पर उस दौरान महिलाओं को ऑब्जेक्टिफाई करने का आरोप लगा था। हनी सिंह ने साफ तौर पर कहा था कि ये गाना उन्होंने नहीं लिखा। कई समय तक ये मामला कोर्ट में चला, जिसके बाद हनी सिंह के हक में फैसला आया।
यह भी पढ़ें: 'गुड़िया मुझे बचा लो...'पत्नी से परेशान होकर Honey Singh ने बहन को लगाया था फोन, Documentary में खुले राज
ये हनी सिंह के करियर का वो दौर था, जब वह अपने पीक पर थे और हर एक क्लब में उनके गाने बज रहे थे। 'ब्रिंग में बैक' के बाद उन्होंने साल 2013 में शाह रुख खान की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस में 'लुंगी डांस' गया था। ये गाना बहुत बड़ा हिट हुआ और हनी सिंह उसके अगले ही साल शाह रुख खान के साथ 2014 में स्लैम टूर पर गए और वहां खबर आई कि किंग खान ने यो यो को थप्पड़ जड़ दिया है। यही से हनी सिंह का करियर धड़ाम हुआ, लेकिन क्या सच में शाह रुख खान ने उन्हें थप्पड़ मारा था, उस रात क्या शिकागो में हुआ था क्या था, ये कहानी हनी सिंह ने बताई।

Photo Credit- Instagram
शिकागो में ऐसा क्या हुआ था जिसे हनी सिंह आज तक नहीं भूल पाए?
हनी सिंह की डॉक्यूमेंट्री में उनके माता-पिता ने ये बताया कि वह बैक टू बैक काम ले रहे थे, जिसकी वजह से उन्हें स्ट्रेस हुआ और वह ड्रिंक करने लगे। उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया। जिस दौरान वह शाह रुख खान के साथ वर्ल्ड टूर पर थे, उन्हें ऐसा एहसास होने लगा कि वह मर जाएंगे, उन पर कोई खतरा है और कोई उन्हें मारने वाला है। जब उन्होंने शाह रुख खान और टीम से कहा कि वह ये टूर कंटीन्यू नहीं कर पाएंगे, तो उन पर उनकी पत्नी शालिनी जो उनकी मैनेजर थीं और उनकी टीम
हनी सिंह को जब उस समय कुछ समझ नहीं आया तो उन्होंने अपनी बहन को फोन मिलाया और वह रोने लगे। शिकागो में उन्होंने खुद को भी काफी नुकसान पहुंचाया। शाह रुख खान ने उन्हें थप्पड़ मारा था या नहीं, इस सवाल का जवाब जानने के लिए आपको डॉक्यूमेंट्री देखनी होगी और उस रात शिकागो में क्या हुआ, कैसे उन्हें पता चला कि वह बायपोलर डिसॉर्डर से जूझ रहे हैं, ये भी आपको उनकी डॉक्यूमेंट्री में क्लियर हो जाएगा।
सच्चाई से ज्यादा डॉक्यूमेंट्री में दिखी इमेज सफाई
हनी सिंह ने अपने 9 साल गायब होने की वजह तो डॉक्यूमेंट्री में बताई, लेकिन 'शिकागो' में उनके साथ क्या हुआ, इस बात के अलावा लगभग उन्होंने वो सब सच्चाई बताई, जो उनके चाहने वाले पहले से ही जानते हैं। पत्नी शालिनी तलवार से उनका तलाक क्यों हुआ, ये सवाल-सवाल ही रह गया। बादशाह-रफ्तार और माफिया मुंडीर का ग्रुप क्यों टूटा और 'बलात्कारी' और डबल मीनिंग गानों में उन्हें किसने फंसाने की कोशिश की, ये भी नहीं बताया गया है।
एक लंबे समय से वह अपने कमबैक की कोशिश कर रहे हैं, इस डॉक्यूमेंट्री को देखकर कहीं न कहीं आपको ऐसा लगेगा कि हनी सिंह की वापसी को दमदार बनाने के लिए ये बनाई गई है और उनकी इमेज को व्हाइट वॉश किया गया है।