यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Abhishek Malhan से मिलने अस्पताल पहुंचीं आलिया सिद्दीकी और आशिका भाटिया, दोस्त संग शेयर की खास फोटो
Abhishek Malhan Met Aaliya and Aashika Bhatia अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) की पिछले कुछ दिनों से तबीयत खराब चल रही है। शो के फिनाले से पहले भी उन्ह ...और पढ़ें

HighLights
- आशिका भाटिया और आलिया ने अभिषेक से की मुलाकात
- अभिषेक मल्हान को हुआ डेंगू
- मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती हैं अभिषेक मल्हान
नई दिल्ली, जेएनएन। Abhishek Malhan Met Aaliya and Aashika Bhatia: बिग बॉस ओटीटी 2 के फर्स्ट रनर अप अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) की पिछले कुछ दिनों से तबीयत खराब चल रही है। शो के फिनाले से पहले भी उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
फिनाले होने के तुरंत बाद भी उन्हें एडमिट करवाया गया। इसी बीच उन्होंने किसी मीडिया हाउस संग कोई इंटरव्यू भी नहीं किया। हालांकि सोशल मीडिया पर उन्होंने अपने फैंस को प्यार भरा मैसेज भी सेंड किया था। बता दें, अभिषेक को डेंगू हुऐ है, जिसके चलते वो अभी भी भर्ती है। ऐसे में अस्पताल मिलने उनसे उनकी दोस्त मनीषा रानी भी पहुंची थी। वहीं बिग बॉस हाउस के कुछ और दोस्त भी उनसे मिले है।
आशिका और आलिया ने की अभिषेक से मुलाकात
बिग बॉस ओटीटी 2 में नजर आ चुकी आशिका भाटिया और आलिया बुधवार को अपने दोस्त अभिषेक से मिलने अस्पताल पहुंची। अस्पताल में, आशिका ने अभिषेक का कपकेक के लिए तरसते हुए एक प्यारा वीडियो साझा किया।
अभिषेक कहते हैं, “कोई कपकेक खिला दो। मुझे आपके हाथ से बने कपकेक याद आ रहे हैं। इसके बाद आशिका कहती है कि जब मैं दिल्ली या हरियाणा आऊंगी तो पक्का तुम्हें कपकेक बनाकर खिलाउंगी। आशिका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो भी शेयर की है, जिसके कैप्शन में लिखा, “जल्द ठीक हो जाओ हीरो। मैं जल्द ही तुमसे मिलूंगी मेरे दोस्त।
खबरें और भी
View this post on Instagram
आलिया ने भी शेयर की फोटो
इसके अलावा आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर अभिषेक संग एक फोटो शेयर की है, जिसमे वह अस्पताल के बैड पर लेटे नजर आ रहे हैं। इस फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, आप अंदर से बाहर तक खूबसूरत हैं। आपके परिवार का हृदय सबसे दयालु और साफ है, यह आपके आस-पास घर जैसा महसूस होता है। आप हर किसी के दिल के विजेता हैं और विशेष रूप से मेरे। लव यू भाई, रक्षाबंधन पर मिलते हैं।
View this post on Instagram
अभिषेक मल्हान का वीडियो
बता दें, इससे पहले अभिषेक मल्हान ने वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि वह बिग बॉस का फिनाले होने के बाद सीधे अपने मम्मी-पापा के साथ अस्पताल आ गए थे, क्योंकि उन्हें डॉक्टर्स ने डेडलाइन दी थी।
View this post on Instagram
साथ ही उन्होंने एल्विश यादव को जीत की बधाई भी दी थी और मीडिया पर्सन्स से माफी भी मांगी थी। कहा था कि जब वह ठीक हो जाएंगे, तो सबसे अच्छे से बात करेंगे।