Aamir Khan की बेटी के कपड़ों को अभद्र बताने पर भड़का TV एक्टर, कहा- 'वह और उनके भाई आम बच्चों की तरह...'
आमिर खान की बेटी आइरा खान (Ira Khan) को हाल ही में अपने कपड़ों के लिए ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। अब टीवी एक्टर अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) ने आइरा ...और पढ़ें

आइरा खान की ट्रोलिंग पर अभिनव शुक्ला ने किया रिएक्ट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्मी वर्ल्ड से दूर रहने के बावजूद कुछ स्टार किड्स हमेशा लाइमलाइट में बने रहते हैं। बॉलीवुड स्टार आमिर खान (Aamir Khan) की बेटी आइरा खान (Ira Khan) भी उन्हीं में से एक हैं।
आइरा खान को अक्सर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। हाल ही में वह एक मैराथॉन में शामिल हुईं, जहां उन्हें उनके कपड़ों के लिए आलोचना सहनी पड़ी।
आइरा खान को झेलनी पड़ी ट्रोलिंग
एक एक्स यूजर ने आइरा खान की दौड़ते हुए तस्वीरें शेयर की थीं। इस दौरान स्टार किड ने शॉर्ट्स और टैंक टॉप पहना था। यूजर ने आमिर खान की बेटी के कपड़े को अभद्र बताते हुए लिखा, "यह आमिर खान की बेटी आइरा खान हैं। समस्या कपड़ों में नहीं, शरीर में है। मुझे समझ नहीं आता है कि लोग अपने बॉडी टाइप के हिसाब से कपड़े पहनने से मना क्यों करते हैं और अभद्र तरीके से वॉक करते हैं। शालीनता कभी भी फैशन से बाहर नहीं होती।"
इस यूजर को आइरा खान को ट्रोल करने के लिए इतनी ट्रोलिंग सहनी पड़ी कि उन्होंने अपना एक्स अकाउंट ही प्राइवेट कर लिया। अब आइरा का सपोर्ट करने रुबीना दिलैक के पति और टीवी एक्टर अभिनव शुक्वा (Abhinav Shukla) आ गए हैं। अभिनव ने एक पोस्ट के जरिए आइरा को सपोर्ट किया है।
यह भी पढ़ें- डिप्रेशन में बुरा हो गया था Vijay Varma का हाल, आमिर खान की बेटी ने की मदद
आइरा खान के सपोर्ट में बोले अभिनव
अभिनव शुक्ला ने डिलीट किए हुए पोस्ट को लेकर एक्स पर लिखा, "एक स्टार किड जो सच्ची और जमीन से जुड़ी हुई है, वह कोई ड्रामा, दिखावा नहीं करती है या 5 बाउंसर और मैनेजर का कोई ग्रुप नहीं लेकर चलती है। ज्यादातर समय वह और उनका भाई आम बच्चों की तरह कपड़े पहनकर रिक्शे में घूमते हैं।"
One Star Kid who is real & down to earth, she dont act entitled , no drama, no show off, no entourage of 5 bouncers & managers ….much of the time she and her brother are traveling in a rick dressed up like normal kids. Whats wrong here i dont understand ! She is at-least… https://t.co/g6dQf0KkTn
— Abhinav Shukla (@ashukla09) January 23, 2026
अभिनव शुक्ला ने आगे कहा, "इसमें क्या गलत है, मुझे समझ नहीं आता। वह कम से कम एक्टिव रहने की कोशिश तो कर रही है। कपड़े पहनना पूरी तरह से पर्सनल च्वॉइस है।" एक्टर के अलावा कई यूजर्स आमिर खान के साथ खड़े हैं और उनका साथ दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें- 'हां मैं मोटी हूं...' डिप्रेशन के बाद Amir Khan की बेटी का हुआ ऐसा हाल? बॉडी इमेज को लेकर इरा ने की खुलकर बात