Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Aamir Khan हैं अमिताभ बच्चन के 'नंबर 1 फैन', जया बच्चन से जुड़ा 51 साल पुराना सबूत दिखाकर बिग बी को किया शॉक

    Updated: Thu, 03 Oct 2024 09:03 PM (IST)

    कौन बनेगा करोड़पति 16 के मंच पर जल्द ही एक स्पेशल गेस्ट आमिर खान (Aamir Khan) और उनके बेटे जुनैद खान खान आने वाले हैं। अमिताभ बच्चन के साथ मजेदार सेगम ...और पढ़ें

    आमिर खान ने दिया अमिताभ बच्चन का नंबर 1 फैन होने का सबूत। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    आमिर खान ने दिया अमिताभ बच्चन का नंबर 1 फैन होने का सबूत। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. बिग बी को सरप्राइज देंगे आमिर खान
    2. केबीसी 16 में आएंगे आमिर-जुनैद
    3. अमिताभ बच्चन का बर्थडे रहेगा यादगार

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। क्विज रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति सीजन 16 के मंच पर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का जन्मदिन यादगार बनाने के लिए बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान (Aamir Khan) और जुनैद खान (Junaid Khan) आ रहे हैं। दोनों पिता-बेटे बिग बी के साथ कुछ यादगार लम्हों को फिर से ताजा करते दिखाई देंगे।

    अमिताभ बच्चन पिछले दो दशक से कौन बनेगा करोड़पति को होस्ट कर रहे हैं। हर साल केबीसी के मंच पर बिग बी का जन्मदिन सेलिब्रेट किया जाता है। इस बार आमिर खान और जुनैद उनके जन्मोत्सव को शानदार बनाने के लिए केबीसी के मंच पर आने वाले हैं। शो का लेटेस्ट प्रोमो भी सामने आया है।

    आमिर हैं बिग बी के नंबर वन फैन

    मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान ने केबीसी 16 के मंच पर खुद को अमिताभ बच्चन का सबसे बड़ा फैन बताया है और इसका सबूत बिग बी व जया बच्चन की शादी का कार्ड है। अभिनेता ने आज तक अमिताभ और जया की शादी का कार्ड संभालकर रखा है। प्रोमो में उन्होंने शादी का कार्ड दिखाकर बिग बी को भी दंग कर दिया।

    यह भी पढ़ें- Aamir Khan के एक्स ससुर का हुआ निधन, पहली पत्नी Reena Dutta का दुख बांटने पहुंचे अभिनेता

    आमिर के पास है 51 साल पुराना वेडिंग कार्ड

    केबीसी 16 के मंच पर अमिताभ बच्चन से आमिर खान पूछते हैं कि क्या उन्हें उनकी शादी की तारीख याद है। तब बिग बी ने जया संग शादी की डेट 3 जून 1973 बताई। फिर आमिर उनसे इसका सबूत मांगने लगते हैं। यह सुन बिग बी के चेहरे का रंग उतर जाता है। फिर वह कहते हैं, "सर मेरे पास सबूत है।" इसके बाद उन्होंने अमिताभ-जया की शादी का कार्ड दिखाया। धूम एक्टर ने कहा कि उन्होंने नंबर वन फैन होने का सबूत दिया है। इसके बाद अमिताभ की खुशी का ठिकाना नहीं रहता है।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

    आमिर खान और उनके बेटे जुनैद खान स्पेशल गेस्ट से सजा केबीसी 16 का जन्मोत्सव स्पेशल एपिसोड 11 अक्टूबर को ऑन-एयर होगा। इस दिन अमिताभ बच्चन का 82वां जन्मदिन है।

    यह भी पढ़ें- KBC 16: बेटे जुनैद संग केबीसी के मंच पर पहुंचेंगे Aamir Khan, अमिताभ बच्चन को बर्थडे पर मिलेगा खास गिफ्ट