Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss OTT 2: आशिका के छोटे कपड़े पर कमेंट करना एल्विश यादव को पड़ा भारी, एक्ट्रेस की मां ने लगाई क्लास

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Fri, 28 Jul 2023 08:07 PM (IST)

    Bigg Boss OTT 2 रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स एल्विश यादव और आशिका भाटिया पुरानी बातें भूल अच्छे दोस्त बन गए हैं। हाला ...और पढ़ें

    Aashika Bhatia Mother Slammed Elvish Yadav For Commenting on her short dress in Bigg Boss OTT 2. Photo- Instagram
    Aashika Bhatia Mother Slammed Elvish Yadav For Commenting on her short dress in Bigg Boss OTT 2. Photo- Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss OTT 2: विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' में जब से एल्विश यादव और आशिका भाटिया की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है, शो की टीआरपी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। एल्विश ने तो नंबर वन पोजिशन पर कब्जा जमा लिया है।

    बिग बॉस के घर में एल्विश यादव, आशिका भाटिया, मनीषा रानी और अभिषेक मल्हान की ग्रुप की भी बाहर खूब चर्चा हो रही है। लोग चारों की बॉन्डिंग को काफी पसंद कर रहे हैं। हालांकि, एक लेटेस्ट इंटरव्यू में आशिका की मां ने एल्विश की क्लास लगाई है।

    एल्विश ने आशिका के कपड़ों पर किया था कमेंट

    दरअसल, कुछ समय पहले एल्विश यादव ने आशिका भाटिया के ड्रेस पर कमेंट किया था। एल्विश ने आशिका की ड्रेस से आपत्ति थी और उन्होंने बैठते वक्त उन्हें तकिया भी दिया था। आशिका के जाने के बाद एल्विश ने मनीषा से आशिका के ड्रेस को लेकर बात की थी। मनीषा ने उन्हें समझाया कि उन्हें यूं आशिका के आउटफिट पर कमेंट नहीं करना चाहिए। अच्छा नहीं लगता है। अब आशिका की मां ने एल्विश के कमेंट पर जवाब दिया है।

    एल्विश पर भड़कीं आशिका की मां

    आशिका की मां ने टेलीचक्कर के साथ बातचीत में जाहिर किया कि एल्विश का उनकी बेटी के कपड़ों पर कमेंट करना उन्हें बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगा। बकौल आशिका की मां-

    "सुनकर बिल्कुल भी सही नहीं लगा। इस चीज पर उसे (एल्विश) को रोकना चाहिए था। उन्हें किसी के कपड़ों पर कमेंट करने का कोई हक नहीं बनता है कि तुम छोटे कपड़े क्यों पहनते हो। सामने बोलने की हिम्मत नहीं थी। जब आशिका को ये बात पता चलेगी तो उसे वाकई बुरा लगेगा।"

    क्या बिग बॉस ओटीटी 2 होगा एक्स्टेंड?

    लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिग बॉस की टीआरपी बढ़ने की वजह से मेकर्स शो को और एक्स्टेंड कर सकते हैं। दावा किया जा रहा है कि मेकर्स ने दो हफ्तों के लिए शो को एक्स्टेंड करने का फैसला किया है। चूंकि लोगों को एल्विश काफी पसंद आ रहे हैं, इसलिए ऑडियंस को ध्यान में रखते हुए मेकर्स ने अपना इरादा बदला है। हालांकि, अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की गई है। 

    खबरें और भी