Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दूसरी बार मां बनने वाली हैं नागिन फेम एक्ट्रेस Aashka Goradia, एनिवर्सरी पर फैंस को दी गुड न्यूज

    Updated: Thu, 04 Dec 2025 02:00 PM (IST)

    टीवी एक्ट्रेस आशका गोरडिया (Aashka Goradia) ने अपनी 8वीं शादी की सालगिरह पर दूसरे बच्चे की खुशखबरी शेयर की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक एनिमेटेड बीच-थी ...और पढ़ें

    फिर मां बनने वाली हैं आशका गोरडिया (फोटो-इंस्टाग्राम)

    फिर मां बनने वाली हैं आशका गोरडिया (फोटो-इंस्टाग्राम)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी एक्ट्रेस और एंटरप्रेन्योर आशका गोरडिया ने शादी की 8वीं सालगिरह पर फैंस के साथ एक खुशखबरी शेयर की। अपने पति ब्रेंट गोबल के साथ आशका अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करके इसकी जानकारी दी।

    कब होगा दूसरा बेबी?

    सोशल मीडिया पर आशना ने लिखा- एक और बीच बेबी आ रहा है। उन्होंने बीच थीम वाली एक एनिमेटेड वीडियो शेयर की जिसमें चीड़ियों की आवाज और पानी का शोर साफ सुनाई दे रहा है। पोस्ट के अनुसार दूसरे बच्चे का जन्म मार्च 2026 में होगा।

    यह भी पढ़ें- 1 साल के हुए 'कुंडली भाग्य' एक्ट्रेस Shraddha Arya के ट्विन्स, फैंस बोले- भगवान ने कॉपी-पेस्ट किया है

    कई टीवी सेलेब्स ने दी बधाई

    आशका ने लिखा,'एक और बेबी आने वाला है। हम अपने अगले तोहफे का मई 2026 तक आने का इन्तजार कर रहे हैं। अपना प्यार और आशीर्वाद भेजें। आशका और एलेक्जेंडर।' आशका के न्यूज शेयर करते ही फैंस के साथ टीवी सितारे भी उन्हें बधाई देते हुए दिल वाली इमोजी शेयर कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही, कई कपल्स कमेंट सेक्शन में इस जोड़े को बधाई देने लगे। मौनी रॉय अपनी खुशी जाहिर करने से खुद को रोक नहीं पाईं और उन्होंने कमेंट किया, "येह येह येह!" वहीं दिव्यांका त्रिपाठी दहिया ने कमेंट किया,"आप तीनों को बधाई!साथ में उन्होंने बुरी नजर वाला इमोजी बनाया। अभिनेत्री सुरभि ज्योति ने भी इस जोड़े को बधाई देते हुए लिखा,"बधाई हो दोस्तों।"

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Aashka Goradia Goble (@aashkagoradia)

    इन टीवी सीरियलों में कर चुकी हैं काम

    आशका गोराडिया ने 2017 में अमेरिकी बिजनेसमैन ब्रेंट गोबल से शादी की थी। साल 2023 के अक्टूबर में कपल ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। आशका गोराडिया को कुसुम में ककुमुद कपूर ओबेरॉय, सिन्दूर तेरे नाम का में अर्पिता प्रसाद रायजादा, भारत का वीर पुत्र - महाराणा प्रताप में धीर बाई भटियानी और नागिन और नागिन 2 में अवंतिका के किरदार के लिए जाना जाता है। उन्होंने फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी और बिग बॉस 6 में भी हिस्सा लिया था।

    यह भी पढ़ें- 'देवों के देव महादेव' की 'पार्वती' ने बेबी बंप के साथ कराया बोल्ड फोटोशूट, जल्द मां बनेंगी Sonarika Bhadouria

    खबरें और भी