Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Khatron Ke Khiladi 13 में नजर आएंगे अब्दु रोजिक, शिव ठाकरे के कमेंट ने की पुष्टि

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Wed, 31 May 2023 07:07 PM (IST)

    Abdu Rozik In Khatron Ke Khiladi 13 अब्दु रोजिक ने बिग बॉस 16 में भाग लिया था। अब खबर आई है कि वह जल्द खतरों के खिलाड़ी 13 में भाग ले सकते है। उन्होंने ...और पढ़ें

    Abdu Rozik In Khatron Ke Khiladi 13
    Abdu Rozik In Khatron Ke Khiladi 13

    नई दिल्ली, जेएनएन। Abdu Rozik In Khatron Ke Khiladi 13: अब्दु रोजिक जल्द खतरों के खिलाड़ी 13 में नजर आएंगे। वह जून में केपटाउन के लिए रवाना हो सकते हैं। हाल ही में खबर आई थी कि बिग बॉस 16 में नजर आए अब्दु रोजिक खतरों के खिलाड़ी 13 में नजर आ सकते हैं। इस शो को रोहित शेट्टी होस्ट कर रहे हैं। फिलहाल इस शो की शूटिंग साउथ अफ्रीका के केप टाउन में चल रही है।

    अब्दु रोजिक खतरों के खिलाड़ी 13 में भाग ले सकते है? 

    अब खबर आई है कि अब्दु रोजिक इस शो में 1 या 2 हफ्ते के लिए भाग ले सकते हैं और वह जून के पहले सप्ताह में केपटाउन के लिए रवाना हो सकते हैं। वे इस शो का हिस्सा बनकर काफी खुश है। इसमें उनके खास दोस्त शिव ठाकरे भी है। अब दोनों एक बार फिर साथ नजर आ सकते है।

    अब्दु रोजिक की पोस्ट पर शिव ठाकरे ने क्या कमेंट किया है?

    बुधवार की शाम अब्दु रोजिक ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर की है। इसमें उन्हें ब्लैक कलर की टी-शर्ट और लाल जैकेट पहने हुए देखा जा सकता है। वहीं, उन्होंने ब्लू जैकेट पहन रखी है। अब्दु रोजिक ने अपने हाथों में कॉकरोच पकड़ रखा है और वह इसे खाने का प्रयास करते नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा है, "मैं अपने अगले रियालिटी शो की तैयारी कर रहा हूं। क्या आप लोग तैयार हो?" अब्दु रोजिक की पोस्ट पर शिव ठाकरे ने भी कमेंट किया है। उन्होंने लिखा है, "आजा जल्दी, वेटिंग अब्दया।"

    View this post on Instagram

    A post shared by Abduroziq Official (@abdu_rozik)

    शिव ठाकरे और अब्दु रोजिक की दोस्ती कैसी है?

    गौरतलब है कि शिव ठाकरे और अब्दु रोजिक की अच्छी दोस्ती है। दोनों बिग बॉस 16 में काफी करीब आ गए थे। दोनों की दोस्ती उभरकर सामने आई है। दोनों सोशल मीडिया पर काफी फेमस है। दोनों की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आती है।

    खबरें और भी

    खतरों के खिलाड़ी 13 में कितने प्रतियोगी भाग ले रहे हैं?

    खतरों के खिलाड़ी 13 में 14 प्रतियोगी भाग ले रहे हैं। इनमें डेजी शाह, अर्जित तनेजा, रूही चतुर्वेदी, रोहित रॉय, रश्मीत कौर, अंजुम फकीह, नायरा बनर्जी और अर्चना गौतम जैसे नाम शामिल है। हाल ही में, रोहित राय के बाद अर्जित तनेजा स्टंट करते समय चोटिल हो गए थे।