यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bigg Boss के एक्स कंटेस्टेंट Abdu Rozik बनने जा रहे हैं दूल्हा, इंडियन नहीं इस देश की लड़की से करेंगे शादी
Bigg Boss 16 में दिखे अब्दु रोजिक की जिंदगी में एक के बाद एक मिरिकल हो रहे हैं। हाइट बढ़ने की जानकारी के बाद अब हाल ही में सिंगर ने एक ऐसी खुशी फैंस के ...और पढ़ें

HighLights
- दूल्हा बनेंगे अब्दु रोजिक
- बिग बॉस 16 कंटेस्टेंट को मिल गई उनकी हमसफर
- इस देश की लड़की संग करेंगे निकाह
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। तजाकिस्तान के रहने वाले अब्दु रोजिक ने जब से सलमान खान के विवादित शो बिग बॉस 16 में हिस्सा लिया है, तब से उनकी किस्मत के सितारे बुलंदियों पर है। उन्होंने इस शो के खत्म होते ही जहां मुंबई में खुद का एक रेस्तरां खोला, तो वहीं उन्होंने बताया था कि अब उनकी हाइट थोड़ी सी बढ़ गयी है।
अब बिग बॉस में छोटे भाईजान बनकर मशहूर हुए अब्दु रोजिक की जिंदगी में एक और मिरिकल हुआ है। हाल ही में उन्होंने अपने फैंस को बताया कि वह जल्द ही शादी करने जा रहे हैं।
अब्दु ने अपनी होने वाली पत्नी के लिए महंगी रिंग खरीदने के साथ ही ये भी खुलासा किया कि उनकी दुल्हनिया किस देश की है।
इस तारीख को शादी करेंगे अब्दु रोजिक
अब्दु रोजिक जो अपनी हर खुशी उनके चाहने वालों के साथ बांटते हैं। उन्होंने अपनी जिंदगी की सबसे अहम जानकारी भी अपने फैंस को दी। बीते दिन अब्दु रोजिक ने अपने फैंस के साथ आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss: बुरा फंसा बिग बॉस का ये एक्स कंटेस्टेंट, ED ने इस मामले में भेजा समन
जिसे शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि वह चाहते थे कि उन्हें प्यार हो और उन्हें वह लड़की मिल गयी है, जो उनकी जो उनकी इज्जत करती है और बहुत प्यार दे रही है। मैं बहुत खुश और शुक्रगुजार हूं"। इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही अब्दु रोजिक ने अपनी दुल्हनिया के लिए ली डायमंड रिंग भी फैंस को दिखाई, जो दिल शेप की है।
View this post on Instagram
इस वीडियो को शेयर करते हुए अब्दु रोजिक ने कैप्शन में लिखा, "मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं कभी ऐसा प्यार ढूंढ सकूंगा जो मेरी जिंदगी में आने वाले चैलेंजस को मुसीबत न समझे। 7 जुलाई की तारीख सेव कर लीजिए"।
खबरें और भी
इंडिया नहीं इस देश की है अब्दु की दुल्हनिया
अब्दु रोजिक इंडिया से कितनी मोहब्बत करते हैं, इसका अंदाजा आप उनके हिंदी गानों से लगा सकते हैं। हालांकि, फैंस ये जानकर थोड़े निराश जरूर होंगे कि उनकी गर्लफ्रेंड इंडिया की नहीं, बल्कि UAE के शरजह की रहने वाली एक लड़की को अपनी दुल्हनिया बनाने वाले हैं। सिंगर अब्दु रोजिक ने जैसे ही ये खुशी अपने फैंस के साथ बांटी उनके फैंस ने उनकी दुल्हनिया को देखने की डीमांड कर दी।