विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Abdu Rozik: इस वजह से अब्दु रोजिक छिपा रहे हैं होने वाली दुल्हन का चेहरा, वजह जान रह जाएंगे हैरान

Published: Tue, 14 May 2024 02:27 PM (IST)

ताजिकिस्तान सिंगर अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) ने हाल ही में अपनी इंगेजमेंट की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की ...और पढ़ें

इस वजह से अब्दु रोजिक छिपा रहे हैं होने वाली दुल्हन का चेहरा, (X Image)
इस वजह से अब्दु रोजिक छिपा रहे हैं होने वाली दुल्हन का चेहरा, (X Image)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अब्दु रोजिक जल्द दूल्हा बनने वाले हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने अपनी सगाई की गुड न्यूज फैंस के साथ शेयर की थी। ताजिकिस्तान सिंगर ने इंगेजमेंट की कुछ तस्वीरें भी पोस्ट की थी, लेकिन उन्होंने अपनी मंगेतर का चेहरा रिवील नहीं किया।

इसके बाद ये भी कहा गया कि अब्दु रोजिक की सगाई बस एक पब्लिसिटी स्टंट हैं। वहीं, अब उन्होंने अपनी मंगेतर का चेहरा दुनिया को न दिखाने के पीछे की वजह बताई है।

यह भी पढ़ें- 'सगाई बस पब्लिसिटी स्टंट है?' Abdu Rozik ने निजी जिंदगी को लेकर उठ रहे सवालों पर दिया मुंहतोड़ जवाब

मंगेतर का चेहरा नहीं किया रिवील

अब्दु रोजिक ने अपनी सगाई और शादी को लेकर कहा कि वो अपनी पर्सनल लाइफ में आगे बढ़ना चाहते हैं। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि इंगेजमेंट कोई मजाक नहीं है। अब्दु रोजिक के फैंस उनकी होने वाली पत्नी के बारे में बेसब्र है, लेकिन सिंगर ने अब तक उनकी पहचान छिपाकर रखी है। हालांकि, इसके पीछे एक बड़ी वजह है।

किस वजह से छिपाया चेहरा ?

अब्दु रोजिक ताजिकिस्तान के रहने वाले हैं। उनके देश में पत्नियों को लेकर एक नियम है। फ्री प्रेस जर्नल के साथ बातचीत में अब्दु रोजिक ने सगाई की तस्वीरें शेयर करते हुए अपनी पत्नी का चेहरा सोशल मीडिया पर न दिखाने के पीछे की वजह का भी खुलासा किया। उन्होंने कहा कि उनके देश में लोगों को अपनी पत्नियों का चेहरा दिखाने की इजाजत नहीं है। अब्दु रोजिक ने आगे ये भी कहा कि उनके मंगेतर भी अपना चेहरा रिवील करने में सहज नहीं हैं।

यह भी पढ़ें- Abdu Rozik Engagement: अब्दू रोजिक की हुई सगाई, फैंस को दिखाई होने वाली दुल्हन की फोटो, जानें कौन है वो लकी गर्ल

शादी का मजाक बनाने पर दिया जवाब

अब्दु रोजिक ने शादी को पब्लिसिटी बताए जाने पर भी अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा, "ऐसे बहुत से लोग हैं जो शारीरिक रूप से अक्षम हैं, लेकिन वे घर बसा लेते हैं और खुशी से अपना जीवन जीते हैं। मुझे पता है कि लोग कैसे कह रहे हैं कि ये एक मजाक है ये सब पब्लिसिटी के लिए कर रहा हूं, लेकिन पूरी दुनिया देख रही है कि मैं सोशल मीडिया के जरिए क्या कर रहा हूं। इंस्टाग्राम पर मेरे 8.2 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं। मैं कभी भी इस तरह का दिखावा नहीं करूंगा।"

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।