विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indian Idol के मेकर्स पर भड़के अभ‍िजीत सावंत, बोले- शो में टैलेंट से ज्‍यादा गरीबी दिखाने में इंटरेस्ट

By Ruchi VajpayeeEdited By:
Published: Thu, 20 May 2021 03:37 PM (IST)

अभिजीत सावंत ने कहा अगर आप रीजनल रियलिटी शोज देखेंगे तो उनमें दर्शकों को शायद ही कंटेस्टेंट के बैकग्राउंड के ...और पढ़ें

Image Source: Abhijeet Sawant Official Instagram Account
Image Source: Abhijeet Sawant Official Instagram Account

नई दिल्ली, जेएनएन। सिंगिंग रिएलिटी शो 'इंडियन आइडल 12’ का विवादों से नाता टूट ही नहीं रहा। एक के बाद एक शो को लेकर कॉन्ट्रोवर्सीज सामने आ रहीं हैं। पहले सवाई भाट को लेकर बोले गए झूठ को लेकर विवाद हुआ। फिर सामने आया अमित कुमार का कन्फेशन। दर्शक पहले ही कंटेस्टेंट पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल के फेक लव एंगल से खफा थे और अब कहानी में इंडियन आइडल 1 के विनर अभिजीत सावंत की एंट्री हुई है।

'दुखभरी कहानियों को भुनाया जाता है'

मीडिया में दिए अपने इंटरव्यू में अभिजीत ने कहा 'अगर आप रीजनल रियलिटी शोज देखेंगे तो उनमें दर्शकों को शायद ही कंटेस्टेंट के बैकग्राउंड के बारे में पता होगा। वहां लोग सिर्फ सिंगिंग पर फोकस करते हैं, पर हिंदी रियलिटी शोज में कंटेस्टेंट्स की ट्रैजिक और दुखभरी कहानियों को भुनाया जाता है। उन्हीं पर फोकस किया जाता है।’

लव एंगल पर करते हैं फोकस

अभिजीत सावंत ने इस बात पर भी नाराजगी जताई कि अब 'इंडियन आइडल' में लव इंट्रेस्ट और लव एंगल वाली बातें दिखाई जा रही हैं। बता दें कि जहां 'इंडियन आइडल' के 11वें सीजन में जहां नेहा कक्कड़ और शो के होस्ट आदित्य नारायण के बीच लव एंगल और फिर शादी दिखाई गई तो वहीं 'इंडियन आइडल 12' में कंटेस्टेंट्स अरुणिता कांजीलाल और पवनदीप राजन के बीच जमकर लव एंगल दिखाया जा रहा है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by SonyLIV (@sonylivindia)

टैलेंट पर नहीं देते ध्यान

अभिजीत ने आगे कहा,’रीजनल रिएलिटी शोज में सिंगर की आवाज और टैलेंट पर ध्यान दिया जाता है मगर इस नेशनल शो में ऐसा नहीं होता। यहां कंटेस्टेंट्स की दर्द भरी कहानियों को भुनाया जाता है। लव इंट्रेस्ट वाली बातें परोसी जाती हैं। ये सारी बाते कंटेस्टेंट्स पर छोड़ देनी चाहिए, वे अगर सहज महसूस करते हैं को इस बारे में बातें साझा कर सकते हैं।' 

अभिजीत ने बताया पुराना किस्सा

अभिजीत ने एक किस्सा सुनाते हुए कहा, 'मैं एक बार सीजन के दौरान लिरिक्स भूल गया था। मैंने गाना बीच में ही छोड़ दिया था। ऐसे में वहां मौजूद जज ने मुझे फिर से गाने का मौका दिया था। अगर यही आज होता तो बिल्कुल टीवी ड्रामे के स्टाइल में बिजली चमकती और कई तरह के इफेक्ट के साथ दिखाया जाता।'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।