यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पत्नी Rubina Dilaik के सपोर्ट में आए अभिनव शुक्ला, Asim Riaz के बर्ताव पर खड़े किए सवाल
फिटनेस रियलिटी शो बैटलग्राउंड की अनाउंटसमेंट हाल ही में हुई। इसमें रुबीना दिलैक समेत चार गैंग लीडर नजर आ रहे ...और पढ़ें

HighLights
- आसिम रियाज संग हुआ रुबीना दिलैक का झगड़ा
- एक्ट्रेस के पति अभिनव शुक्ला ने तोड़ी चु्प्पी
- आसिम के व्यवाहर पर खड़े किए सवाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 13 की विनर रुबीना दिलैक इन दिनों कई रियलिटी शोज में नजर आ रही हैं। कलर्स टीवी के कुकिंग शो लाफ्टर शेफ्स 2 में नजर आने के बाद अब एक्ट्रेस बैटलग्राउंड शो में टीम लीडर बन गई हैं। रुबीना अपनी एक्टिंग से टीवी लवर्स के दिलों पर लंबे समय से राज करती नजर आ रही हैं। अब वह अपने लेटेस्ट शो को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में शो के दूसरे टीम लीडर आसिम रियाज ने एक्ट्रेस के ऊपर तंज कसा था। इसके ऊपर अब एक्ट्रेस के पति अभिनव शुक्ला का बयान सामने आया है।
टीवी के क्यूट कपल की लिस्ट में अभिनव शुक्ला और रुबीना दिलैक का नाम शामिल किया जाता है। बिग बॉस के बाद दोनों के रिश्ते में और ज्यादा मजबूती आई है। हाल ही में अभिनव ने बैटलग्राउंड शो में आसिम रियाज के कमेंट पर रिएक्शन दिया है।
आसिम रियाज पर क्या बोल गए अभिनव?
अभिनेता अभिनव शुक्ला ने अपनी वाइफ और एक्ट्रेस रुबीना दिलैक को सपोर्ट करते हुए आसिम रियाज के बर्ताव पर सवाल खड़े किए हैं। दरअसल, आसिम ने रुबीना दिलैक की भागीदारी पर सवाल उठाया था। इस फिटनेस शो में दोनों ही टीम लीडर की भूमिका में हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दोनों के बीच की जुबानी जंग के कारण शो की शूटिंग को बीच में रोका गया। इसके बाद सभी स्टार्स को वैनिटी में भेजा गया।

ये भी पढ़ें- Battleground से निकाले गए Asim Riaz! सेट पर खड़ा हुआ इतना बड़ा बवाल, रोकनी पड़ गई शूटिंग
अब आसिम रियाज के बारे में एक फैन ने अभिनव से उनके यूट्यूब व्लॉग के कमेंट में सवाल किया। इसके ऊपर प्रतिक्रिया देते हुए अभिनव ने लिखा, 'आसिम के पास सिर्फ दवाइयों से फूले हुए मसल्स हैं, ना दिमाग है ना सही रवैया, जो फिटनेस की पहचान बिल्कुल नहीं है।' उन्होंने ये भी कहा कि असली फिटनेस सिर्फ शरीर से नहीं, बल्कि सोच, अनुशासन और व्यवहार से तय होती है।

असीम रियाज को शो से निकाला गया?
इस शो को लेकर हाल ही में अपडेट सामने आया कि आसिम रियाज को बैटलग्राउंड से बाहर कर दिया गया है। बता दें कि इससे पहले उन्हें खतरों के खिलाड़ी 14 में बहस करने की वजह से बाहर कर दिया गया था। इंडिया टुडे की रिपोर्ट में दावा किया गया कि आसिम को रुबीना और अभिषेक के साथ झगड़े के बाद शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। एक सूत्र के अनुसार, जो बहस देखने में बिल्कुल मामूली लग रही थी, वो बाद में एक बड़ी लड़ाई में बदल गई। हालांकि, शो की ओर से इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
