Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17 Promo: सलमान खान के शो में मचा घमासान, हाथापाई पर पहुंची बात, बिग बॉस से मिलेगी सजा?

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Mon, 30 Oct 2023 02:16 PM (IST)

    Bigg Boss 17 Promo रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 17 में इन दिनों खूब हंगामा हो रहा है। इसकी सबसे बड़ी वजह ईशा मालवीय हैं। ईशा जब से शो में आई हैं उनका और अभ ...और पढ़ें

    अभिषेक और समर्थ के बीच हुई लड़ाई (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
    अभिषेक और समर्थ के बीच हुई लड़ाई (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. ईशा मालवीय के चलते आपस में भिड़े अभिषेक-समर्थ
    2. समर्थ और अभिषेक की लड़ाई हाथापाई तक पहुंची
    3. ईशा मालवीय के ब्वॉयफ्रेंड हैं समर्थ जुरेल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss 17 Promo: 'उडारियां' स्टार ईशा मालवीय (Isha Malviya) इस वक्त टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई हैं। जबसे ईशा ने एक्स ब्वॉयफ्रेंड अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) के साथ कंट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस सीजन 17' (Bigg Boss 17) में आई हैं, तब से उनके रिश्ते पर चर्चा हो रही है। इस बीच ईशा के ब्वॉयफ्रेंड समर्थ जुरेल की वाइल्ड कार्ड एंट्री ने बीबी हाउस का माहौल और गरम कर दिया है।

    ईशा मालवीय के मुताबिक, उन्होंने अभिषेक कुमार के अग्रेसिव नेचर की वजह से ब्रेकअप किया था। ईशा ने नेशनल टेलीविजन पर ये भी आरोप लगाया था कि अभिषेक ने उन पर हाथ उठाया था। शो में कई बार ईशा, अभिषेक की साइड लेती दिखीं तो कई बार अभिषेक भी उनके लिए पजेसिव नजर आए। अब समर्थ जुरेल (Samarth Jurel) की एंट्री के बाद अभिषेक भीगी बिल्ली बन गए हैं। 

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: एक्स गर्लफ्रेंड ईशा मालवीय को याद कर रोए अभिषेक कुमार, मुनव्वर की आंखों में भी आ गए आंसू

    समर्थ और अभिषेक की भयंकर लड़ाई

    अभिषेक और समर्थ की आपसी टशनबाजी के बीच अब दोनों के बीच भयंकर लड़ाई होने वाली है। 'बिग बॉस 17' के हालिया प्रोमो में समर्थ और अभिषेक एक-दूसरे से लड़ते नजर आए। प्रोमो में देखा जा सकता है कि समर्थ उनसे पूछते हैं कि वह ईशा मालवीय को क्या एहसास कराना चाहते हैं। जब अभिषेक इस बारे में पूछते हैं तो समर्थ कहते हैं कि उन्होंने ईशा से कहा कि जब वह प्यार करती थी तो दो महीने में मूव ऑन कैसे कर सकती है।

    समर्थ ने कहा, "वह चाहे एक दिन में मूव ऑन करे, उससे क्या। वह अब मेरे साथ है।" समर्थ, अभिषेक को ईशा को पोक न करने की धमकी देते हैं। दोनों के बीच लगातार बहस होती है। मामला इतना गरम हो जाता है कि बात हाथापाई तक पहुंच जाती है। समर्थ पैर चलाने लगते हैं। घरवाले उनकी लड़ाई में बीच-बचाव करते नजर आए। 

    ईशा ने समर्थ संग रिश्ते से किया था इनकार

    बीते एपिसोड में समर्थ जुरेल की एंट्री से ईशा हैरान रह गई थीं। पहले तो उन्होंने समर्थ संग अपने रिश्ते से इनकार कर दिया था, लेकिन घरवालों के समझाने पर उन्होंने रिलेशनशिप को एक्सेप्ट किया। समर्थ की वजह से अभिषेक भी शांत हो गए हैं, लेकिन उनके बीच बार-बार लड़ाई हो रही है। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- BB 17 Wild Card: ईशा मालवीय के रूमर्ड BF की एंट्री से अभिषेक की उड़ेगी नींद, शो में चलेगा मिस इंडिया का चार्म?