Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17 फेम Abhishek Kumar के लिए पागल हुए फैंस, चंडीगढ़ में एक्टर का शानदार तरीके से स्वागत

    Updated: Sat, 03 Feb 2024 01:41 PM (IST)

    Abhishek Kumar Video बिग बॉस 17 खत्म होने के बाद पहली बार अभिषेक कुमार चंडीगढ़ पहुंचे जहां उनका जोरदार तरीके से स्वागत किया गया। अभिषेक कुमार का हालिय ...और पढ़ें

    अभिषेक कुमार का चंडीगढ़ में हुआ जोरदार स्वागत। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    अभिषेक कुमार का चंडीगढ़ में हुआ जोरदार स्वागत। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. अभिषेक कुमार का चंडीगढ़ में हुआ स्वागत
    2. बिग बॉस के बाद पहली बार चंडीगढ़ गए अभिषेक
    3. बिग बॉस सीजन 17 के फर्स्ट रनर-अप रहे थे अभिषेक कुमार

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Abhishek Kumar Video: टीवी एक्टर अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) ने जब विवादित शो बिग बॉस सीजन 17 (Bigg Boss 17) में एंट्री की थी तो वह अपनी लड़ाइयों की वजह से खूब चर्चा में रहे थे, लेकिन धीरे-धीरे उनकी छवि विलेन से हीरो की बन गई। शो के आखिरी पड़ाव में आते-आते अभिषेक ने ऑडियंस का दिल छू लिया था। इसी वजह से वह टॉप 2 में भी पहुंचे।

    अभिषेक कुमार भले ही शो की ट्रॉफी नहीं जीत पाए, लेकिन उन्होंने विजेता मुनव्वर फारूकी को कड़ी टक्कर दी थी। वह फर्स्ट रनर अप और दर्शकों का दिल जीतकर बाहर निकले। शो खत्म होने के बाद अभिषेक पहली बार चंडीगढ़ गए, जहां उनका शानदार तरीके से स्वागत किया गया।

    चंडीगढ़ में अभिषेक के लिए बेकाबू हुए फैंस

    शुक्रवार को अभिषेक कुमार मुंबई से चंडीगढ़ रवाना हुए। अभिषेक के स्वागत में खड़े फैंस ने सड़कें जाम कर दी। लोग सिर्फ अभिषेक का नाम ले रहे थे। चंडीगढ़ में अभिनेता के लिए लोगों के बीच का क्रेज साफ दिखाई दे रहा था। अभिनेता भी कार से खड़े होकर फैंस का अभिवादन कर रहे थे। डेनिम जैकेट और जींस में वह हैंडसम लग रहे थे।

    एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें अभिषेक ऑडिटोरियम में अपने फैंस के साथ बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं। पूरे ऑडिटोरियम में भी फैंस सिर्फ अभिषेक-अभिषेक के नारे लगा रहे थे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Abhishek Kumar: 'मुझे ईशा चाहिए...', Bigg Boss 17 से निकलने के बाद अभिषेक कुमार का मेंटल ट्रॉमा पर छलका दर्द

    अभिषेक कुमार ने किया मुनव्वर फारूकी को कॉपी?

    अभिषेक कुमार का ये वीडियो देख लोग कमेंट्स कर रहे हैं कि उन्होंने मुनव्वर फारूकी का कॉपी किया है, क्योंकि विनर के लिए डोंगरी की सड़कें फैंस से फुल हो गई थीं। एक यूजर ने कहा, "सनरूफ से बाहर निकलकर अभिषेक मुनव्वर की कॉपी करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन जरा से लोग आए हैं।"

    एक ने कहा, "अच्छा स्वागत है, लेकिन मुनव्वर का अपना लेवल था।" एक ने लिखा, "इतने तो डोंगरी में पुलिसवाले थे।" हालांकि, कुछ लोग अभिषेक की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं और उन्हें विजेता बनने लायक बता रहे हैं। 

    यह भी पढ़ें- घर से बाहर आते ही Abhishek Kumar और अंकित गुप्ता का हुआ भरत मिलाप, गले लिपटकर रोने लगे बिग बॉस कंटेस्टेंट