यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Samarth Jurel और ईशा मालवीय को लेकर बदले Abhishek Kumar के सुर, बिग बॉस 17 से बाहर आते ही मारी पलटी
Bigg Boss 17 सलमान खान के शो बिग बॉस 17 के रनर अप अभिषेक कुमार इस समय सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में शो के खत्म होने के बाद अभिषेक ने एक रीयूनि ...और पढ़ें

HighLights
- सर्मथ जुरेल और ईशा मालवीय को लेकर बोले अभिषेक कुमार
- बिग बॉस के घर से बाहर आते ही अभिषेक के बदले सुर
- दोनों से मुलाकात को लेकर कही ये बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Abhishek Kumar On Samarth Jurel-Isha Malviya: अभिषेक कुमार सलमान खान के शो बिग बॉस 17 से बाहर आने के बाद लगातार लाइमलाइट बटोर रहे हैं। हाल ही में अभिषेक ने बिग बॉस 17 के सदस्यों के लेकर एक रीयूनियन पार्टी रखी, जिसमें आयशा खान, रिंकू धवन और मुनव्वर फारूकी जैसे कई कंटेस्टेंट्स शामिल रहे।
लेकिन अभिषेक की इस पार्टी में ईशा मालवीय और समर्थ जुरेल नजर नहीं आए। ऐसे में अब अभिषेक कुमार से इन दोनों को लेकर सवाल पूछा पूछा गया है, जिस पर उन्होंने अपनी राय रखी है।
समर्थ और ईशा को लेकर क्या बोले अभिषेक कुमार
अब बिग बॉस से बाहर आकर अभिषेक कुमार ने इन दोनों को लेकर अपने सुर बदले हैं और फिल्मीज्ञान की तरफ से इंस्टाग्राम पर शेयर किए वीडियो में कहा है- मौका मिलते ही मैं समर्थ और ईशा से मुलाकात करूंगा और उनसे जाकर हैलो बोलूंगा।
वो तो बिग बॉस के घर में हालत ऐसे हो गए थे, लेकिन मैं चिंटू को पर्सनली काफी पसंद करता हूं, वह बहुत अच्छा इंसान है। इस तरह से अभिषेक कुमार समर्थ और ईशा को लेकर अपने दिल की बात कही है।
अभिषेक कुमार ने समर्थ को जड़ा था तमाचा
बिग बॉस 17 में देखा गया कि समर्थ जुरेल और ईशा मालवीय से अभिषेक कुमार की बिल्कुल भी नहीं बनी। लव ट्रायंगल को लेकर आए दिन इन तीनों के बीच बिग बॉस के घर में खूब घमासान देखने को मिला। चिंटू उर्फ समर्थ ने अभिषेक को खूब पोक किया , जिसकी वजह से एक दिन अभिषेक के सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने चिंटू का तमाचा मार दिया। जिसको लेकर अभिषेक बिग बॉस के घर से बाहर भी हुए थे।
.jpg)
शो में मांगी थी माफी
अभिषेक कुमार ने बिग बॉस 17 के फिनाले के दौरान समर्थ जुरेल को थप्पड़ मारने को लेकर नेशनल टीवी पर मांफी मांगी थी। सिर्फ इतना ही नहीं समर्थ ने भी ये कहा था कि उन्हें इस बात का पछतावा है कि उन्होंने किस हद तक अभिषेक को परेशान किया था।