विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अभिषेक मल्हान के घर पर पड़ी थी NCB की रेड, इस एक गलती के कारण जेल जाने वाले थे फुकरा इंसान

Published: Mon, 11 Mar 2024 02:06 PM (IST)

बिग बॉस ओटीटी 2 से घर-घर में फेमस हुए अभिषेक मल्हान की प़ॉपुलैरिटी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा है। फैंस ...और पढ़ें

अभिषेक मल्हान (फाइल फोटो). फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
अभिषेक मल्हान (फाइल फोटो). फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'बिग बॉस ओटीटी 2' से लाइमलाइट में आए अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) की इस शो के बाद पॉपुलैरिटी काफी बढ़ गई है। सोशल मीडिया पर उनके फॉलोअर्स की संख्या भी काफी बढ़ गई है। अक्सर खुशमिजाज रहने वाले अभिषेक को कभी जेल की हवा खाने की नौबत आ गई थी। यह सब कैसे हुआ था, इसका खुलासा खुद उन्होंने किया है।

अभिषेक मल्हान यूट्यूब पर कई तरह के वीडियो बनाते हैं। इसी के जरिये वह अपनी आमदनी भी करते हैं। आज इस बिजनेस में आगे निकल चुके अभिषेक कभी जेल की हवा खाने वाले थे। ये सब उनकी एक छोटी सी गलती के कारण हुआ था। क्या है वह किस्सा चलिये जानते हैं।

जेल जाने की घटना का अभिषेक ने किया था खुलासा

अभिषेक ने अपने भाई निश्चय मल्हान के साथ यूट्यूबर ठगेश को इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने जेल जाने वाला किस्सा सुनाया था। उनसे जेल जाने वाले किस्से के बारे में पूछा गया था। इस पर अभिषेक ने कहा, ''जाने वाले थे क्या, मत्था टेककर आया हूं।''

'शार्क टैंक में जाते तो बड़ा ऑफर हो जाता'

अभिषेक ने बताया कि वह 21 की उम्र में एक बिजनेस कर रहे थे, मिस्टर बॉन्ड के नाम से। इस कंपनी से यूट्यूब से ज्यादा पैसा आता है। उसी में वो क्लीनिंग आइटम बनाते थे। अभिषेक ने बताया कि कोविड के टाइम उन्होंने दोस्तों के साथ मिलकर खूब सारा सैनिटाइजर बनाया था। फिर ट्रिगर्ड इंसान यानी कि निश्चय मल्हान ने बताया कि इसकी वैल्युएशन बहुत ज्यादा थी, शार्क टैंक (Shark Tank) में जाते, तो बड़ा ऑफर हो जाता। 

अभिषेक ने बताया कि उन्हें जानकारी नहीं थी कि सैनिटाइजर बनाने के लिए लाइसेंस चाहिए होता है। होली से दो दिन पहले रेड पड़ी थी। एनसीबी आ गई थी। उन लोगों ने कुछ केस बना दिया। सब परेशान हो गए थे। अभिषेक ने बताया कि उन्हें जेल भेजने की बात कही गई थी। लेकिन बाद में सब सेटलमेंट हो गया और सब बच गए।

यह भी पढ़ें: खूबसूरती में किसी से कम नहीं हैं आशा भोसले की पोती, इस बड़ी फिल्म से बॉलीवुड में करने जा रहीं डेब्यू

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।