Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Abhishek Malhan-Manisha Rani: अभिषेक मल्हान ने पूरा किया बिग बॉस का वादा, मनीषा रानी को दिया इतना महंगा तोहफा

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Sat, 09 Sep 2023 06:42 PM (IST)

    Abhishek Malhan Manisha Rani Video अभिषेक मल्हान और मनीषा रानी बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के बाद मुंबई में मिले। दोनों की री-यूनियन के बाद से ही सोशल मीडिया ...और पढ़ें

    Abhishek ने मनीषा को दिया इतना महंगा तोहफा। Photo-Instagram
    Abhishek ने मनीषा को दिया इतना महंगा तोहफा। Photo-Instagram

    HighLights

    1. अभिषेक मल्हान ने मनीषा रानी को दिया गिफ्ट
    2. महंगा तोहफा देख मनीषा रानी की फटी रह गईं आंखें
    3. अभिषेक मल्हान ने इस गिफ्ट का बिग बॉस में मनीषा से किया था वादा

     नई दिल्ली, जेएनएन। Abhishek Malhan Manisha Rani Reunion Video: अभिषेक मल्हान और मनीषा रानी 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' के सबसे पसंदीदा कंटेस्टेंट्स थे। दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया। शो में तो उनके नाम का हैशटैग 'अभिषा' तो वायरल हुआ ही, अब भी सोशल मीडिया पर दोनों ट्रेंड कर रहे हैं।

    'बिग बॉस ओटीटी 2' खत्म होने के बाद अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) और मनीषा रानी (Manisha Rani) मुंबई में मिले। अभिषेक से मिलने के लिए मनीषा रानी ने बिना प्लानिंग के ही तुरंत बिहार से मुंबई वापसी कर ली और यूट्यूबर से मिलने होटल चली गईं। वह अभिषेक के लिए एक बुके और केक लेकर गई थीं। वहीं, अभिषेक ने भी मनीषा को एक प्यारा तोहफा दिया।

    यह भी पढ़ें- Manisha Rani-Abhishek Malhan: फिर साथ आए अभिषेक मल्हान और मनीषा रानी, फोटो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट

    अभिषेक ने मनीषा को दिया महंगा गिफ्ट

    अभिषेक मल्हान ने 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' में मनीषा रानी से वादा किया था कि वह उन्हें आईफोन 14 प्रो मैक्स (Iphone 14 Pro Max) फोन गिफ्ट करेंगे और उन्होंने अपना वादा पूरा किया। उन्होंने मनीषा को आईफोन गिफ्ट किया। वह देखकर चौंक गईं। उन्होंने पहले अभिषेक से इतना महंगा गिफ्ट लेने से मना कर दिया। अभिषेक के बार-बार कहने के बाद मनीषा मानीं। फोन अनरैप करने के बाद वह बहुत खुश नजर आईं।

    बता दें कि आईफोन 14 प्रो मैक्स की कीमत 1,27,999 से 1,89,900 रुपये तक है।

    अभिषेक-मनीषा की फोटोज हुईं वायरल

    अभिषेक मल्हान और मनीषा रानी ने सोशल मीडिया पर साथ में अपनी तस्वीरें भी शेयर कीं, जो खूब वायरल हुईं। दोनों की साथ में फोटोज देख अभिषा फैंस बेहद खुश नजर आए। अभिषेक और मनीषा ने साथ में व्लॉग भी बनाया और अपने-अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है।

    खबरें और भी

    म्यूजिक वीडियो करेंगे मनीषा-अभिषेक

    अभिषेक और मनीषा एक-दूसरे से मिलकर बहुत खुश दिखे। उन्होंने बिग बॉस के पलों को याद किया और डांस भी किया। क्लिप में उनकी बॉन्डिंग लाजवाब थी। साथ ही फैंस से वादा किया कि दोनों जल्द ही एक म्यूजिक वीडियो में साथ नजर आएंगे।

    यह भी पढ़ें- Abhishek Malhan इस फेमस शो में करेंगे करण कुंद्रा को रिप्लेस, बॉलीवुड की इस हसीना संग नजर आएंगे Youtuber?