Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Abhishek-Jiya: म्यूजिक वीडियो में पहली बार दिखेगा जिया शंकर-अभिषेक मल्हान का रोमांस, सेट से फोटोज हुईं लीक

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Fri, 01 Sep 2023 04:51 PM (GMT+05:30)

    Jiya Shankar Abhishek Malhan Music Video बिग बॉस ओटीटी 2 के फेवरेट कंटेस्टेंट्स रहे अभिषेक मल्हान और जिया शंकर जल्द ही रोमांटिक म्यूजिक वीडियो में साथ ...और पढ़ें

    Jiya-Abhishek की म्यूजिक वीडियो की शूटिंग से फोटो वायरल। Photo-Instagram
    Jiya-Abhishek की म्यूजिक वीडियो की शूटिंग से फोटो वायरल। Photo-Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। Jiya Shankar Abhishek Malhan Music Video: विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' से बाहर निकलने के बाद अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) और जिया शंकर (Jiya Shankar) जल्द ही एक म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाले हैं। अभिषेक और जिया की तस्वीरें और वीडियो सेट से वायरल हो रही हैं। आइए, आपको दिखाते हैं।

    सलमान खान के शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' में अभिषेक मल्हान और जिया शंकर की केमिस्ट्री काफी पसंद की गई थी। फैंस ने उन्हें 'अभिया' टैग भी दिया था, जो काफी ट्रेंडिंग था। अब दोनों का म्यूजिक वीडियो आने वाला है, जिसके लिए अभिया फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

    अभिषेक-जिया की सेट से फोटोज लीक

    हाल ही में, जिया शंकर और अभिषेक मल्हान की गोवा से तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जिसमें दोनों अपने अपकमिंग सॉन्ग के लिए शूटिंग करते दिख रहे हैं। एक तस्वीर में जिया और अभिषेक को एक-दूसरे से बात करते हुए देखा जा सकता है। एक और फोटो में दोनों अपनी टीम के साथ दिखाई दे रहे हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Abhiya (@abhhiyaa)

    अभिषेक ब्लैक टी-शर्ट के साथ नियॉन जैकेट में हैंडसम लग रहे हैं। वहीं, जिया शंकर फ्लोरल ड्रेस में क्यूट लग रही हैं।

    सेट से अभिषेक और जिया का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों अपने म्यूजिक वीडियो के लिए शूटिंग करते दिख रहे हैं। फैंस दोनों के म्यूजिक वीडियो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उनकी रोमांटिक केमिस्ट्री देखने के लिए फैंस इस कदर बेताब हैं कि दोनों का हैशटैग सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Abhiya (@abhhiyaa)

    क्या अभिषेक से प्यार करती हैं जिया शंकर?

    'बिग बॉस ओटीटी 2' में अभिषेक और जिया के बीच अच्छी दोस्ती हो गई थी। शो के आखिर में उनके बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं। जिया, अभिषेक को पसंद भी करने लगी थीं, लेकिन यूट्यूबर ने साफ कहा था कि वह सिर्फ उनकी अच्छी दोस्त हैं। शो से निकलने के बाद भी दोनों अच्छे दोस्त हैं। उनके बॉन्ड को काफी पसंद किया जाता है।