Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Abhishek Malhan Girlfriend: गर्लफ्रेंड का 'सच' जान हक्के-बक्के रह गए थे अभिषेक मल्हान, बोले- करना पड़ा ब्रेकअप

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Tue, 08 Aug 2023 01:20 PM (IST)

    Abhishek Malhan Girlfriend अभिषेक मल्हान बिग बॉस ओटीटी 2 के मजबूत कंटेस्टेंट हैं। यूट्यूबर से बिग बॉस तक उन्होंने अपनी जर्नी खुद तय की है। लाखों दिलों ...और पढ़ें

    File Photo of Abhishek Malhan. Photo Credit: Instagram
    File Photo of Abhishek Malhan. Photo Credit: Instagram

    HighLights

    1. 'बिग बॉस ओटीटी 2' के कंटेस्टेंट हैं अभिषेक मल्हान
    2. अभिषेक ने किया था एक्स गर्लफ्रेंड का खुलासा
    3. अभिषेक ने बताया था क्यों किया था ब्रेकअप

    नई दिल्ली, जेएनएन। Abhishek Malhan Girlfriend: बिग बॉस ओटीटी 2 में इन दिनों कंटेस्टेंट पूजा भट्ट, बेबिका ध्रुवे, मनीषा रानी, एल्विश यादव, जिया शंकर और अभिषेक मल्हान के बीच तगड़ा कॉम्पटीशन होते देखने को मिल रहा है। इन सबमें अभिषेक मल्हान और एल्विश यादव के बीच कांटे की टक्कर होने की बात कही जा रही है। अभिषेक 'बिग बॉस ओटीटी 2' के मजबूत दावेदार हैं।

    अभिषेक मल्हान की एक्स गर्लफ्रेंड

    अभिषेक मल्हान को उनकी क्यूट स्माइल और लुक्स की वजह से बहुत पसंद किया जाता है। सोशल मीडिया पर उनके फैंस की लिस्ट में फीमेल फैंस अच्छी संख्या में हैं। अभी तक अभिषेक के गेम प्लान की हर ओर तारीफ हुई है। आज हम आपको उनकी एक्स गर्लफ्रेंड के बारे में बताएंगे, जिसके बारे में खुद अभिषेक ने खुलासा किया था।

    पूर्व प्रेमिका की आदत का किया था खुलासा

    'बिग बॉस ओटीटी 2' के कुछ दिन पहले के एपिसोड में अभिषेक मल्हान ने एक्स गर्लफ्रेंड को लेकर खुलासा किया था। उन्होंने अपनी पूर्व प्रेमिका के बारे में कुछ ऐसा बताया था, जिसे सुनने के बाद वहां मौजूद कंटेस्टेंट्स को भी यकीन नहीं हुआ। फुकरा इंसान ने बताया कि उन्हें ढाई साल बाद पता लगा था कि उनकी गर्लफ्रेंड स्मोकर है। उन्होंने कहा था कि वह थोड़े शरीफ रहे हैं। उन्हें ढाई साल बाद पता लगा कि उनकी गर्लफ्रेंड स्मोकर है। उनका रिएक्शन ऐसा था कि मानो वो फट गए हों एकदम।

    कौन हैं अभिषेक मल्हान?

    अभिषेक मल्हान फेमस यूट्यूबर हैं। उन्होंने 2019 में अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया था, जिसका नाम 'फुकरा इंसान' है। इसके बाद एक और यूट्यूब चैनल शुरू किया, जिसका नाम 'फुकरा इंसान लाइव' है। अभिषेक ने यूट्यूब के बिजनेस के जरिये ही स्टारडम हासिल किया है और अब 'बिग बॉस ओटीटी 2' से नाम कमा रहे हैं।

    खबरें और भी