Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tunisha Sharma मामले के बाद शो से शीजान मोहम्मद खान की छुट्टी, इस नए कलाकार की एंट्री, शो का नाम भी बदला

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Fri, 13 Jan 2023 09:01 PM (IST)

    Sheezan Mohammad Khan Replaced शो अलीबाबा- दास्ताने कबूल का नाम बदल दिया गया है और अब शो में शीजान मोहम्मद खान की जगह अभिषेक निगम को लेने का निर्णय लि ...और पढ़ें

    Sheezan Mohammad Khan Replaced: शीजान मोहम्मद खान की शो से छुट्टी हो गई है।
    Sheezan Mohammad Khan Replaced: शीजान मोहम्मद खान की शो से छुट्टी हो गई है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Sheezan Mohammad Khan Replaced: तुनीषा शर्मा मामले के बाद अब शो से शीजान मोहम्मद खान की छुट्टी हो गई है। उनकी भूमिका अभिषेक निगम को दे दी गई है। इतना ही नहीं, अब शो का नाम भी बदल दिया गया है। अब शो का नया नाम अलीबाबा- एक अंदाज अनदेखा चैप्टर 2 होगा।

    तुनीषा शर्मा ने अलीबाबा दास्ताने कबूल के सेट पर आत्महत्या कर ली थी

    गौरतलब है कि इसके पहले तुनीषा शर्मा ने अलीबाबा दास्ताने कबूल के सेट पर आत्महत्या कर ली थी। वह शीजान मोहम्मद खान के मेकअप रूम में मृत पाई गई थी। इसके बाद यह शो विवादों में आ गया था। वहीं, शो के अभिनेता अभी भी जेल में है और कोर्ट ने शुक्रवार को भी उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है। इसके चलते अब शो के निर्माताओं ने निर्णय लिया है कि वह शो में शीजान मोहम्मद खान की जगह अभिषेक निगम को लेंगे।

    यह भी पढ़ें: Raveena Tandon ने की मजेदार रील वीडियो शेयर, फैंस ने लिखा- एक और मास्टर पीस

    शो का नाम बदलकर अलीबाबा- एक अंदाज अनदेखा चैप्टर 2 रखा गया है

    वहीं, शो का नाम बदलकर अलीबाबा- एक अंदाज अनदेखा चैप्टर 2 रखा गया है। अभिषेक इस भूमिका को निभा कर काफी खुश हैं। वह इस भूमिका के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं। वह मार्शल आर्ट्स भी सीख रहे हैं। इस शो के पहले अभिषेक निगम सोनी सब के लोकप्रिय शो हीरो गायब मोड ऑन में नजर आए थे। इस शो को काफी पसंद किया गया था। अब वह एक बार फिर एक नए शो के साथ वापस आ रहे हैं। यह शो सोनी सब पर सोमवार से शनिवार रात 8:00 बजे आएगा।

    यह भी पढ़ें: जूनियर एनटीआर का दावा, RRR को भारत से ज्यादा जापान में मिला प्यार, लोग फिल्म देखने के बाद हुए भावुक

    शीजान मोहम्मद खान और तुनीषा शर्मा में था अफेयर

    शीजान मोहम्मद खान और तुनीषा शर्मा में अफेयर था। हालांकि, बाद में दोनों के बीच अनबन हो गई थी। इसके बाद तुनीषा शर्मा शीजान मोहम्मद खान के साथ रहना चाहती थी लेकिन वे इसके लिए तैयार नहीं थे। दोनों के बीच लड़ाई की भी खबरें है। वहीं तुनीषा शर्मा की मां ने शीजान मोहम्मद खान पर कई गंभीर आरोप भी लगाए है।

    खबरें और भी