Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Disha Parmar: बेटी के जन्म के बाद उड़ी एक्ट्रेस की रातों की नींद, पोस्ट शेयर कर दिशा परमार ने पूछा ये सवाल

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Sat, 30 Sep 2023 08:13 PM (IST)

    Disha Parmar Rahul Vaidya Daughter दिशा परमार और बिग बॉस फेम राहुल वैद्य हाल ही में माता-पिता बने हैं। दोनों अपनी लाइफ के इस नए चैप्टर का आनंद ले रहे ...और पढ़ें

    दिशा परमार की उड़ी रातों की नींद (Photo Credit: Instagram)
    दिशा परमार की उड़ी रातों की नींद (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Disha Parmar: टीवी एक्ट्रेस दिशा परमार हाल ही में मां बनी हैं। एक्ट्रेस और उनके पति राहुल वैद्य ने 20 सितंबर को अपनी बेटी का स्वागत किया है। दोनों अपनी इस नई जर्नी को लेकर काफी खुश भी हैं और इसको एन्जॉय कर रहे हैं। अब दिशा ने अपने सोशल सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट किया है, जिसे देखने के बाद फैंस भी उस पर रिएक्शन दे रहे हैं।

    दिशा परमार की उड़ी रातों की नींद

    दिशा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। इस पोस्ट में वह ब्लैक टी-शर्ट पहने हुए दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने आंखों पर चश्मा और बालों को खुला रखा है। पोस्ट शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा 'नींद क्या है'। उनकी आंखों से पता चल रहा है कि उन्हें नींद नहीं आ रही और वह थकी हुई दिखाई दे रही हैं। ऐसे में हो सकता है कि उनकी बेटी शायद उन्हें सोने नहीं दे रहीं हैं।

    यह भी पढ़ें: Disha Parmar Daughter: दिशा परमार की बेटी की पहली तस्वीर आई सामने, प्यार से निहारते दिखे डैडी राहुल वैद्य

    शेयर की थी बेटी के साथ तस्वीर

    दिशा परमार अपनी प्रेग्नेंसी के समय से ही चर्चा में बनी हुई हैं। अभी तक दोनों ने अपनी बेटी के साथ कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। हालांकि, किसी भी तस्वीर में नन्ही परी का चेहरा नहीं दिखाई दिया, लेकिन उन तस्वीरों में वह अपने पापा राहुल वैद्य और परिवार के साथ नजर आई हैं। सबसे पहले राहुल की बहन ने उनकी बेटी की तस्वीर दिखाई थी।

    धूमधाम से किया था बेटी का वेलकम

    राहुल वैद्य के परिवार ने उनकी बेटी और दिशा परमार का वेलकम धूमधाम के साथ किया था। इसकी झलक खुद एक्टर ने शेयर कर दिखाई थी, जिसमें देखा गया कि दिशा-राहुल और उनकी बेटी का एक्टर की मां आरती उतारकर घर में स्वागत कर रही हैं। राहुल वैद्य की मां ने पूरे घर को अच्छे से सजाया हुआ था। सिर्फ इतना ही नहीं राहुल की मां ने अपनी बहु दिशा को एक खास तोहफा भी दिया। उन्होंने एक्ट्रेस को नेकलेस सेट गिफ्ट किया, जिसे देख दिशा बेहद खुश नजर आईं।

    खबरें और भी