Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही Hina Khan ने फिर किया सोशल मीडिया पर पोस्ट, बोलीं- 'डर लग सकता है...'

    Updated: Mon, 01 Jul 2024 11:44 AM (IST)

    हिना खान (Hina Khan) ने शुक्रवार को फैंस के साथ एक खबर शेयर की जिसके बाद उनके चाहने वाले उनके लिए दुआ कर रहे हैं । दरअसल इस वक्त हिना ब्रेस्ट कैंसर की ...और पढ़ें

    हिना खान कैंसर (फोटो इंस्टग्राम से ली गई है)
    हिना खान कैंसर (फोटो इंस्टग्राम से ली गई है)

    HighLights

    1. ब्रेस्ट कैंसर का इलाज करवा रही है हिना खान
    2. कोकिलाबेन हॉस्पिटल में है भर्ती
    3. 'ढेर सारी हिम्मत की जरूरत है'

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में 'अक्षरा सिंघानिया' के किरदार से घर-घर में छा जाने वाली एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रही है। शुक्रवार को एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके बताया था कि वह ब्रेस्ट कैंसर की तीसरी स्टेज पर हैं।

    एक्ट्रेस का परिवार और उनके चाहने वाले उनके साथ इस मुश्किल घड़ी में खड़े हुए हैं। अब दो दिन बाद एक्ट्रेस ने फिर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपनी 'कठिन लड़ाई' के बारे में बताया है।

    हिना खान का नया पोस्ट

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन दिनों मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में अपने कैंसर का इलाज करवा रही हैं। उनकी मां रुकसाना असलम खान और उनके ब्वॉयफ्रेंड राॅकी जायसवाल भी उनके साथ हैं। शनिवार देर रात एक्ट्रेस ने इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें लिखा है-  'मेरे सफर में जो एक खिड़की है। मैं उससे झांक रही हूं। ये पोस्ट उन सभी महिलाओं और पुरुषों के लिए जो कैंसर से जंग लड़ रहे हैं।’

    यह भी पढे़ं- Hina Khan से पहले ये एक्ट्रेसेज ब्रेस्ट कैंसर का हुई थीं शिकार, एक ने 50 साल की उम्र में झेला ये दर्द

    एक्ट्रेस को लग रहा है डर

    हिना ने आगे लिखा, ‘ये एक मुश्किल लड़ाई है, जिसमें ढेर सारी हिम्मत की जरूरत है। उम्मीद करती हूं कि मेरी जर्नी भी हिम्मत के साथ चलेगी और उन मेरे जैसे कई उन लोगों को मोटिवेट करेगी जो पन्ने पलटते हुए अपनी कहानी को खूबसूरत बनाने के रास्ते खोजते हैं। और हां, हमेशा याद रखिएगा कि हम भले ही आहत हो सकते हैं लेकिन हमें कभी घबराना नहीं है।’ 

    हिना खान की पंजाबी फिल्म

    हिना खान फिल्म शिंदा शिंदा नो पापा में नजर आई। इस फिल्म में उनके साथ गिप्पी ग्रेवाल भी नजर आए। हिना खान को पिछली बार मुनव्वर के साथ एक म्यूजिक वीडियो में नजर आई थी। इससे पहले हिना खान नागिन 5 में भी शानदार रोल निभा चुकी हैं। इसके अलावा कई रियलिटी शोज का भी हिस्सा रही हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढे़ं- कौन हैं Hina Khan के ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल, बिग बॉस में इस कपल ने अपने प्यार को किया था ऑफिशियल