यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jennifer Winget जल्द स्क्रीन पर करेंगी वापसी, एक बार फिर इस एक्टर संग आएंगी नजर
Jennifer Winget छोटे पर्दे की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। उन्होंने अभी तक कई सीरियल्स में काम करके अपनी एक अलग पहचान बनाई है। हालांकि एक्ट्रेस लंबे समय से इं ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट टीवी इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम है। उन्होंने अपनी अदाकारी से लाखों लोगों का दिल जीता है। जेनिफर काफी समय से ब्रेक पर हैं, लेकिन अब जल्द ही एक्ट्रेस फिर से स्क्रीन पर वापसी करने जा रही हैं। इस बात की जानकारी जेनिफर विंगेट ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके दी है।
जेनिफर विंगेट जल्द ही अपने पुराने को-स्टार करण वाही के साथ स्क्रीन साझा करने वाली हैं। इससे पहले दोनों स्टार्स को साल 2007 में शुरू हुए शो 'दिल मिल गए' में देखा गया था।
जेनिफर विंगेट ने शेयर किया पोस्ट
जेनिफर विंगेट ने अपने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में एक्टर करण वाही और डायरेक्टर अनिरुद्ध राजडेरकर दिखाई दे रहे हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस अपने नए प्रोजेक्ट को लेकर काफी खुश दिखाई दे रही हैं। इन फोटोज को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा 'चीजों के चक्र में वापस और कैसे, वास्तव में एक लंबे अंतराल के बाद। राजडेरकर के साथ वापसी और मेरे वाहिंदर के साथ काम करना + उसी दिन 17M में रिंग करना। (𝘠𝘢𝘺!) जश्न मनाने का क्या तरीका है। निश्चित रूप से जश्न मनाने का दिन'।
17M में रिंग करना
17M में रिंग करने से जेनिफर विंगेट का मतलब, उनके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स का 17 मिलियन हो जाना है। ऐसे में यह उनके खास दिन पर हुआ है, जिसकी एक्साइटमेंट उनके इस पोस्ट में साफ देखने को मिल रही है।
फैंस ने किया ऐसे रिएक्ट
जेनिफर को एक बार फिर से स्क्रीन पर वापसी करते देख उनके फैंस काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। फैंस लगातार कमेंट सेक्शन में उन्हें बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं। इसके जवाब में जेनिफर ने लिखा 'आपके सभी प्यार और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद'।
खबरें और भी
इन सीरियल्स में नजर आईं जेनिफर
जेनिफर विंगेट ने साल 2002 में शाका लाका बूम बूम से टीवी पर अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने कई सीरियल्स किए। आखिरी बार एक्ट्रेस को 'बेहद सीजन- 2' में देखा गया था। इसके साथ ही वह 'कोड एम' के सीजन 2 में भी दिखाई दी थीं।