Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Anupamaa: तीन साल बाद शो छोड़ रही है 'अनुपमा' की ये फेमस एक्ट्रेस, जानें क्या है वजह

    Updated: Sun, 24 Dec 2023 04:00 PM (IST)

    Anupamaa Show अनुपमा में पाखी का किरदार निभाने वाली मुस्कान बामने (Muskan Bamne) का सफर अब अनुपमा में हमेशा के लिए खत्म होने जा रहा है। मुस्कान इस श ...और पढ़ें

    मुस्कान बामने टीवी शो अनुपमा (Photo Instagram)
    मुस्कान बामने टीवी शो अनुपमा (Photo Instagram)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Anupamaa Show: टीवी का मोस्ट फेवरेट शो 'अनुपमा' सालों दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ है। शो की कहानी से लेकर कास्टिंग और स्टार्स तक सभी लोगों का दिल जीत रहे हैं, लेकिन पिछले कुछ दिनों से शो से कोई न कोई बाहर होता नजर आ रहा है।

    बीते दिनों जहां  शो छोटी अनु का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस अस्मि के बाहर होने की खबर सामने आई थी। तो वहीं अब फैंस के लिए एक और निराश करने वाली खबर सामने आ रही है।  

    यह भी पढ़ें- Anupamaa शो से इस स्टार ने सालों बाद कहा अलविदा, रूपाली गांगुली ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

    मुस्कान बामने ने छोड़ा शो

    'अनुपमा' में पाखी का किरदार निभाने वाली मुस्कान बामने  (Muskan Bamne) का सफर अब 'अनुपमा'  में हमेशा के लिए खत्म होने जा रहा है। मुस्कान इस शो से पिछले तीन साल से जुड़ी हुई थी, लेकिन अब शो छोड़ रही है। 'हिंदुस्तान टाइम्स' की एक रिपोर्ट के मुताबिक,  मुस्कान बामने ने खुद खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि अब वह इस शो का हिस्सा नहीं है।

    क्यों एक्ट्रेस ने छोड़ा शो

    'हां, मैं अब इसका हिस्सा नहीं हूं। मुझे अभी मेकर्स ने बताया है। यह मेरे लिए सही नहीं चल रहा था। मेकर्स एक ट्रैक दे रहे हैं, जिसमें मुझे एक मां का रोल प्ले करना है। वे मेरे बच्चे को दिखाना चाहते हैं, लेकिन मैं इसे नहीं करना चाहती थी क्योंकि मैं इसके लिए बहुत छोटी हूं। इसलिए हमने मिलकर ये फैसला किया।

    कौन हैं मुस्कान बामने  

    यह भी पढ़ें- Rupali Ganguly की बहुत बड़ी फैन हैं Asha Bhosale, दोनों के चिट-चैट का वीडियो आया सामने

    मुस्कान बामने  ने कई फिल्मों और टीवी शोज में अहम किरदार निभाए हैं। उन्होंने  चाइल्ड आर्टिस्ट ‘ट्रुथ एनकाउंटर’ से डेब्यू किया था। वह ‘हसीना पार्कर’ की फिल्म में बतौर उमैरा भी नजर आई थी। इसके अलावा वह बकुला बहू का भूत, गुमराह, सुपर सिस्टर्स, हॉन्टेड नाइट जैसे शोज में नजर आ चुकी हैं।

    खबरें और भी