यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Tunisha Sharma Death: मौत से 6 घंटे पहले तुनिषा शर्मा ने लिखा था यह पोस्ट, फैंस बोले 'जहां कहीं भी हो खुश रहो'
Tunisha Sharma Suicide टीवी अभिनेत्री तुनिषा शर्मा के सुसाइड की खबर ने पूरी इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया है। उनके फैंस परिवार और दोस्तों को उन्हें खोन ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Tunisha Sharma Suicide: 2022 में टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर के सुसाइड ने उनके फैंस और चाहने वालों को बड़ा धक्का दिया। उनकी मौत की गुत्थी पूरी तरह से अभी सुलझी भी न थी कि एक और टीवी एक्ट्रेस ने सुसाइड कर लिया है। 'दास्तान-ए-कबूल' की अभिनेत्री तुनिषा शर्मा ने शनिवार की शाम को खुदकुशी कर ली। उन्होंने मेकअप सेट रूम में ही अपनी जान दे दी। इस दुखद खबर ने सभी को चौंका दिया है क्योंकि मौत से करीब छह घंटे पहले तुनिषा इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव थीं। लेकिन 20 साल की उम्र में उन्होंने अचानक से ऐसा क्यों किया, इसका खुासा होना बाकी है।
उन्होंने मेकअप रूम से अपना वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में उन्होंने शो किया कि कैसे उनका मेकअप होता है। साथ ही जिंदगी की आखिरी सांस लेने से पहले उन्होंने मोटिवेशनल पोस्ट भी शेयर किया।

6 घंटे में क्यों उठाया इतना बड़ा कदम?
तुनिषा शर्मा के सुसाइड करने की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में हर कोई उनकी मौत से सन्न है। फैंस यकीन नहीं कर पा रहे कि छह घंटे में ऐसा क्या हुआ होगा, जो उन्होंने अपनी जिंदगी खत्म करने का फैसला कर लिया। मौत से छह घंटे पहले तुनिषा ने स्क्रिप्ट पढ़ते हुए अपनी एक तस्वीर शेयर की, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- 'जो लोग अपने जुनून से प्रेरित होते हैं, वो कभी रुकते नहीं।'

फैंस ने इस तरह किया रिएक्ट
तुनिषा शर्मा के आखिरी पोस्ट पर कई फैंस और सेलेब्स ने कमेंट किया है। एक यूजर ने लिखा, 'मैं यह समझ नहीं पा रहा हूं कि एक व्यक्ति जो खुश लगता है या जो कम परेशान नजर आता है, वह डिप्रेशन में नहीं हो सकता। हमेशा किसी की मौत कॉन्सपिरेसी नहीं हो सकती। कोई किसी को भी ऐसे ही नहीं मार सकता। आत्महत्या कॉमन है और फेमस लोगों के साथ भी यह हो सकता है। समय आ गया है कि हम सब इस बात को स्वीकार कर लें।'

एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मुझे समझ नहीं आता कि आज की जेनरेशन को हो क्या गया है। इंटरनेट पर फेमस लोग खुशी का मास्क लगाए रहते हैं लेकिन मन ही मन वह खुश नहीं रहते। जिंदगी की अहमियत को समझो। ओम शांति। आप जहां कहीं भी हो खुश रहो।'
खबरें और भी
सोशल मीडिया पर 10 लाख फॉलोअर्स, सलमान खान के साथ किया है काम
सोशल मीडिया पर तुनिषा की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर उनके 10 लाख फॉलोअर्स हैं। जहां वह अपने फैंस के लिए तस्वीरें शेयर करती रहती थीं। उन्होंने सलमान खान की फिल्म सहित कई फिल्मों में भी काम किया है। उनकी मुख्य फिल्मों में 'फितूर', 'बार-बार देखो', 'दबंग 3' और 'कहानी 2' शामिल है। फिल्म 'फितूर' और 'बार-बार देखो' में उन्होंने यंग कटरीना कैफ का रोल प्ले किया था।