Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rakhi Sawant को आदिल खान ने जेल से किया कॉल, एक्ट्रेस ने कहा- 'मेरी जान को खतरा है'

    By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
    Updated: Mon, 01 May 2023 09:04 PM (GMT+05:30)

    राखी एक बेहतरीन डांसर हैं। वह एक्टिंग के साथ सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। आए दिन राखी का कोई न कोई वीडियो सुर्खियों में बना रहता है। इसी बीच ...और पढ़ें

    Photo Credit : Rakhi Sawant Instagram Photos Screenshot
    Photo Credit : Rakhi Sawant Instagram Photos Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। Rakhi Sawant Viral Video: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत हमेशा ही किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। राखी को अच्छे से पता है कि लाइमलाइट में कैसे बने रहना है। बीते दिनों राखी अपनी शादी को लेकर खूब चर्चा में रही थीं।

    राखी ने आदिल खान दुर्रानी से शादी की। शादी के बाद दोनों के रिश्ते में काफी दरार आई और एक्ट्रेस ने अपने पति कई तरह के आरोप लगाए, जिसके बाद उन्हें जेल जाना पड़ा। राखी ने आदिल पर मारपीट सहित कई लड़कियों संग रिश्ते होने की बात कही थी। इसी बीच अब राखी ने बताया कि आदिल ने उन्हें कॉल किया है और वह वापस से उनकी जिंदगी में लौटना चाहते हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    आदिल ने फोन पर कही ऐसी बात

    राखी सावंत का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वह पैपराजी से कहती हैं, ‘आदिल का अभी फोन था, जेल से आया था। मैंने कहा फटाफट जेल से बाहर आओ और मुझे तलाक दो। वो कहता है कि मुझे माफ कर दो मैं तलाक नहीं दूंगा। मैंने कहा अब तो नहीं, आपने मेरी जिंदगी खराब कर दी है। आपका कोई भरोसा नहीं है। भरोसा नहीं है अब दुबारा। मैं थोड़ी डर गई हूं। जो लोग जज करते हैं ये अगर उनकी बहन के साथ होता तो। अगर इस बार मैंने माफ किया तो मेरी जान को खतरा है।' राखी की बात से साफ है कि वह आदिल से काफी डर गई हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    हाल ही में वायरल हुआ था ये वीडियो

    आपको बता दें कि हाल ही में राखी सावंत का नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में राखी दुल्हने के जोड़े में नजर आ रही थीं। उन्होंने येलो एंड गोल्डन कलर का लहंगा पहना था। इसके साथ ही उन्होंने काफी हैवी ज्वैलरी कैरी की थी। इस दौरान राखी पैपराजी के सामने ही ‘सबकी बारातें आईं...' सॉन्ग पर डांस करती नजर आ रहीं थीं। सावंत पैपराजी से कहती हैं, ‘आओ-आओ मेरी बारात में सब...। जल्दी एक-एक करके मेरी बारात में आना। सुनो सिर्फ मेरी बारात में आना सुहागरात में नहीं।' ये सुनते ही वहां, मौजूद सभी फोटोग्राफर हंसने लगते हैं।

    खबरें और भी