यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अनन्या पांडे संग डेटिंग के सवाल पर Aditya Roy Kapoor ने तोड़ी चुप्पी, दिया ऐसा जवाब कि मुंह देखते रह गए करण जौहर
Koffee With Karan 8 चिट चैट शो कॉफी विद करण के हर एपिसोड में आए सेलिब्रिटी गेस्ट अपने बारे में कुछ सीक्रेट्स को अनलॉक करते हैं जो उस हफ्ते का हाईलाइटि ...और पढ़ें

HighLights
- कॉफी विद करण 8 के नेकस्ट गेस्ट होंगे अर्जुन कपूर और आदित्य रॉय कपूर
- अनन्या संग डेटिंग की खबरों पर आदित्य रॉय कपूर ने तोड़ी चुप्पी
- अर्जुन कपूर ने की ढेर सारी मस्ती
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Koffee With Karan 8: फेमस चैट शो 'कॉफी विद करण' के 8वें सीजन में फैंस को काफी कुछ इंटरेस्टिंग देखने को मिल रहा है। शुरुआती एपिसोड्स में कपल की एंट्री दिखाई गई, जिन्होंने अपने और एक दूसरे के बारे में कई राज खोले। करण जौहर के अगले मेहमान अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapoor) होंगे।
करण के शो में आदित्य और अर्जुन
जारी किए गए प्रोमो में आदित्य रॉय कपूर और अर्जुन कपूर, करण के शो में स्वैग से एंट्री लेते हुए एक दूसरे की टांग खींचते नजर आ रहे हैं। इस दौरान करण जौहर भी पीछे नहीं रहते। उन्होंने आदित्य रॉय कपूर को शो में बुलाने का पूरा फायदा उठाया। होस्ट करण ने 'द नाइट मैनेजर' आदित्य से अनन्या को डेट करने का क्वेश्चन पूछा, जिसका आदित्य ने बड़े स्मार्ट वे में आंसर देकर मामले को वहीं रफा-दफा कर दिया।
अनन्या के सवाल पर आदित्य के आंसर ने किया इम्प्रेस
करण ने आदित्य से अनन्या पांडे को डेट करने का सवाल पूछा। लेकिन इस पर जो जवाब मिला, उसकी उन्हें उम्मीद नहीं थी। आदित्य ने कहा, 'मुझसे कोई सीक्रेट मत पूछो, मैं तुम्हें झूठ के अलावा कुछ नहीं बताउंगा।' एक्टर के इस जवाब ने न सिर्फ करण को इम्प्रेस किया, बल्कि उनकी बोलती भी बंद कर दी।
श्रद्धा या अनन्या, किसके साथ आशिकी करेंगे अर्जुन कपूर
क्वेश्चन-आंसर राउंड में करण जौहर, अर्जुन कपूर से पूछते हैं कि अगर वह श्रद्धा कपूर और अनन्या पांडे के साथ लिफ्ट में फंस जाएं, तो क्या करेंगे। इस पर अर्जुन ने कहा कि वो आशिकी तो जरूर करते। किसके साथ करते, ये नहीं पता। ये सुनते ही आदित्य हक्के-बक्के रह जाते हैं। तब अर्जुन उन्हें बताते हैं कि वह सिर्फ मजाक कर रहे हैं।
खबरें और भी
अर्जुन कपूर और आदित्य रॉय कपूर की मस्ती से भरा ये एपिसोड इस गुरुवार को 'डिज्नी प्लस हॉटस्टार' पर ऑनएयर होगा।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: टॉप 5 से बाहर हुए विक्की जैन, पहली पोजिशन पर इस कंटेस्टेंट ने जमाया कब्जा, शो जीतने की है दावेदारी