Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Aditya Singh Rajput Last Post: मौत से पहले दोस्तों के साथ पार्टी कर रहे थे आदित्य? वायरल हुआ लास्ट पोस्ट

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Tue, 23 May 2023 09:04 AM (IST)

    Aditya Singh Rajput Last Post आदित्य सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं रहे। सोमवार 22 मई को एक्टर की लाश उनके घर के बाथरूम में मिली। इसी बीच अब सोशल म ...और पढ़ें

    Aditya Singh Rajput, Photo Credit Instagram Aditya
    Aditya Singh Rajput, Photo Credit Instagram Aditya

     नई दिल्ली, जेएनएन।  Aditya Singh Rajput Last Post: 'स्प्लिट्सविला' और 'गंदी बात' फेम एक्टर आदित्य सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं रहे। सोमवार 22 मई को एक्टर की लाश उनके घर के बाथरूम में मिली।

    एक्टर के इस तरह जाने से उनके फैंस, परिवार वाले और दोस्त काफी हैरान है। खबरों की माने तो आदित्य की मौत की वजह ड्रग्स का ओवरडोज है, लेकिन अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही असल वजह का खुलासा होगा।  इसी बीच अब सोशल मीडिया पर आदित्य का लास्ट पोस्ट वायरल हो रहा है।

    क्या था आदित्य सिंह राजपूत का लास्ट पोस्ट

    आदित्य ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की थी, जिसे देखकर लगा रहा है कि उन्होंने दोस्तों के साथ पार्टी थी। इसे शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था, 'बेस्टीज के साथ संडे, फंडे।'

    अफवाहों पर न दें ध्यान- रोहित वर्मा

    इसी बीच अब आदित्य के दोस्त और डिजाइनर  रोहित वर्मा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमे उन्होंने दावा किया है कि उनके दोस्त की मौत का कारण ड्रग ओवरडोज केवल एक अफवाह है। आगे उन्होंने यह भी बताया है कि इस मामले में जांच चल रही है।

    पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। ऐसे में इस तरह की अटकलें न लगाई जाएं, बल्कि रिपोर्ट्स आने का इंतजार किया जाए। आगे उन्होंने कहा कि उनकी और आदित्य  की 6 दिन पहले ही बात हुई थी। एक्टर ने उन्हें खुद मैसेज किया था। एक्टर एक योगा ट्रेनर की तलाश में थे। उन्होंने रोहित का योग वीडियो देख उनको मैसेज किया था। रोहित ने कहा कि आदित्य के निधन से वो काफी परेशान हुए।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    फिल्म और टीवी शोज में किया था काम

    दित्य सिंह राजपूत एक्टर, मॉडल और फोटोग्राफर थे। वो दिल्ली से थे और एक मॉडल के रूप में शुरुआत की थी। वो 'क्रांतिवीर' और 'मैंने गांधी को नहीं मारा' जैसी फिल्मों में नजर आए थे। इसके अलावा उन्होंने 'स्प्लिट्सविला 9', 'लव', 'आशिकी', 'कोड रेड', 'आवाज सीजन 9', 'बैड बॉय सीजन 4' और कई शोज और कई विज्ञापनों में भी काम किया था।