Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17: सलमान के शो में तहलका मचाएगा ये फेमस K-Pop सिंगर, नाम सुन फैंस में मची खलबली

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Sat, 25 Nov 2023 08:32 PM (IST)

    बिग बॉस 17 को शुरू हुए एक महीने का समय बीत चुका है। इस बीच अब तक तीन कंटेस्टेंट्स का एलिमिनेशन और तीन की ही वाइल्ड कार्ड एंट्री भी दिखाई जा चुकी है। ब ...और पढ़ें

    K-Pop Singer Aoora Likely to enter in Bigg Boss 17
    K-Pop Singer Aoora Likely to enter in Bigg Boss 17

    HighLights

    1. 'बिग बॉस 17' में एक और वाइल्ड कार्ड एंट्री के चर्चे
    2. हाल ही में ओरी की हुई थी वाइल्ड कार्ड एंट्री
    3. सलमान के शो में बढ़ेगी कंटेस्टेंट्स की संख्या

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' में इन दिनों नई एंट्रीज को लेकर खलबली मची है। शो में कुछ वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स को लाने की बात काफी समय से चर्चा में बनी हुई है। इसमें राखी सावंत से लेकर ऐश्वर्या शर्मा के एक लवर तक का नाम शामिल है। वहीं, अब इस लिस्ट में एक नाम और जुड़ गया है और उनकी एंट्री लगभग कन्फर्म बताई जा रही है।

    बिग बॉस 17 में होगी के पॉप सिंगर की वाइल्ड कार्ड एंट्री

    मेकर्स 'बिग बॉस 17' को नए ट्वीट के साथ इंटरेस्टिंग बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे।‌ हाल ही शो में सोशल मीडिया सेंसेशन ओरी (Orry) की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई। मगर बीच शो में नए कंटेस्टेंट्स का आने का यह सिलसिला यहीं खत्म नहीं होने वाला। खबर है कि सलमान खान के शो में अपने गानों का जादू चलाने वाले के पॉप सिंगर अऊरा (Aoora) की एंट्री होने वाली है।

    कौन हैं अऊरा?

    अऊरा की इंडिया में तगड़ी फैन फॉलोइंग है। पेशे से के-पॉप सिंगर अऊरा बॉलीवुड के गानों पर लिप्सिंग करते और उनके हक स्टेप करते हुए कई इंस्टाग्राम रील्स बना चुके हैं। इस साल सितंबर और अक्टूबर में अऊरा इंडिया भी आए थे। यहां दिल्ली में उनका म्यूजिकल कंसर्ट आयोजित किया गया था।

    इंडियन कल्चर से है खास लगाव

    अऊरा को इंडियन फेस्टिवल्स काफी पसंद हैं। इसकी झलक उनके नवरात्रि सेलिब्रेशन वीडियो में देखने को मिलती है, जो इस साल उन्होंने इंडिया में तमाम सितारों के साथ सेलिब्रेट किया।

    View this post on Instagram

    A post shared by AOORA (아우라) (@aoora69)

    बॉलीवुड गानों पर बनाते हैं मैशअप

    इतना ही नहीं बल्कि सितंबर में मथुरा घूमने गए अऊरा ने यहां श्री कृष्ण मंदिर में दर्शन भी किए थे। मैं बॉलीवुड के कई गानों पर मैशअप बन चुके हैं।

    खबरें और भी

    इस दिन लेंगे 'बिग बॉस 17' में एंट्री

    अऊरा की बिग बॉस 17 में एंट्री लगभग कन्फर्म बताई जा रही है। ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, अऊरा दिसंबर के पहले हफ्ते में बिग बॉस 17 में एंट्री करेंगे।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: टूटा Salman Khan के सब्र का बांध, इस हरकत से आगबबूला होकर खानजादी को दिखाया बाहर का रास्ता