यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Charu Asopa New House: पति से अलग होने के बाद चारु असोपा ने मुंबई में खरीदा घर, बेटी जियाना संग हुईं शिफ्ट
Charu Asopa New House चारु असोपा (Charu Asopa) पिछले कुछ महीनों से पति राजीव सेन से अलग रह रही है। एक्ट्रेस ने हाल ही में नया घर खरीदा है। इसकी एक झल ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Charu Asopa New House: टीवी एक्ट्रेस चारु असोपा (Charu Asopa) पिछले काफी समय से अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती है। बीते साल एक्ट्रेस ने पति राजीव सेन के साथ अलग होने का फैसला लिया था।
इस कपल ने शादी करीब तीन साल बाद अलग होने का फैसला किया। ऐसे में उन्होंने पति का घर भी छोड़ दिया था और बेटी संग मुंबई में एक छोटे से घर में किराए पर रह रही थी। वहीं अब चारु ने खुद अपना नया घर खरीदा है।
चारु असोपा ने खरीदा नया घर
चारु असोपा एक्ट्रेस होने के साथ-साथ यूट्यूबर भी है। वह रोजाना अपने चैनल पर अपनी रोजमर्रा की जिंदगी शेयर करती है। इस बार उन्होंने अपने फैंस के साथ एक गुड न्यूज भी साझा की है। उन्होंने मुंबई में नया घर खरीद लिया है और इसकी एक झलक भी दिखाई।

वीडियो में एक्ट्रेस पुराने घर में नजर आती हैं, जहां सारा सामान पैक हो रहा है। इसके बाद वो बेटी जियाना संग नए घर में प्रवेश करती हैं। पूरे विधि-विधान से पूजा करती हैं। हर कमरे की झलक दिखाती हैं। इसके साथ ही चारु ने ये भी बताया कि वह बुआ बन गई हैं। वो जल्द ही भाई और भाभी से मिलने भी जाएंगी।
खबरें और भी
तलाक ले रहे हैं राजीव और चारू
आपको बता दें, चारु असोपा और राजीव सेन तलाक ले रहे हैं। दोनों तलाक की अर्जी कोर्ट में डाल दी हैं। कपल ने साल 2019 में शादी की थी। इस शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच अनबन हुई और राजीव ने चारु का साथ छोड़ दिया था। दोनों ने अपने रिश्ते को सुधारा और कुछ समय बाद बेटी जियाना उनकी जिंदगी में आई, लेकिन अब फिर ये दोनों हमेशा के लिए अलग हो रहे हैं।