Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kapil Sharma: शादी के सालों बाद कपिल ने बताया हनीमून का मजेदार किस्सा, बोले- 'मैं 37 लोगों को लेकर गया था'

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Sun, 25 Jun 2023 08:50 PM (GMT+05:30)

    Kapil Sharma एक्टर कपिल शर्मा इन दिनों अपने शो को लेकर चर्चा में है। शनिवार को कपिल के शो का लेटेस्ट एपिसोड टेलीकास्ट हुआ था जिसमें फिल्म सत्यप्रेम क ...और पढ़ें

    The Kapil Sharma Show Photo Credit Instagram
    The Kapil Sharma Show Photo Credit Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। Kapil Sharma: पॉपुलर कॉमेडी स्टार और एक्टर कपिल शर्मा इन दिनों अपने शो को लेकर चर्चा में है। शनिवार को कपिल के शो का लेटेस्ट एपिसोड टेलीकास्ट हुआ था, जिसमें फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' की स्टारकास्ट कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी, गजराज राव और सुप्रिया पाठक पहुंचे थे।

    इस दौरान काफी मस्ती भी हुई। इसी बीच कपिल शर्मा ने अपने हनीमून से जुड़ा हैरान कर देने वाला खुलासा किया है, जिसने हर किसी को हंसने पर मजबूर कर दिया।

    कपिल शर्मा ने किया कियारा संग फ्लर्ट

    हर बार की तरह कपिल अपने शो पर आई एक्ट्रेसेज से मजाक मस्ती वाला फ्लर्ट करते हुए नजर आए। इस दौरान शो में कपिल एक्ट्रेस कियारा से फ्लर्ट करते हुए कहते हैं, ''देखो जब भी कोई लड़की आए तो मौका नहीं गंवाना चाहिए और खासकर तब, जब लड़की इतनी खूबसूरत हो और इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह शादीशुदा है या सिंगल।''

    कपिल शर्मा ने सुनाया अपने हनीमून का किस्सा

    इस दौरान कपिल ने अपने हनीमून का किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया, ''मैं मजाक नहीं कर रहा हूं, 25 दिसंबर (2018) को मेरा रिसेप्शन था और फिर गिन्नी की बहन व उनकी बहन की सास, मेरी बहनें और मां थीं। इसलिए हम उन सभी को इटली में अपने हनीमून पर अपने साथ ले गए थे। तो हमारे हनीमून पर हमारे साथ कुल 37 लोग थे। यदि आप देखें तो तकनीकी रूप से हमने मुंबई वापस आने के बाद अपना हनीमून मनाया।''

    View this post on Instagram

    A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

    कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ की शादी

    बता दें, कपिल और गिन्नी अपने कॉलेज के दिनों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ ने 12 दिसंबर 2018 को शादी की थी। उनकी बेटी अनायरा शर्मा का जन्म 2019 में और बेटे त्रिशान का जन्म 2021 में हुआ था। सोशल मीडिया पर अक्सर बच्चों की तस्वीरे और वीडियो शेयर करते रहते हैं।