यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
KKK 13: फिनाले से पहले ऐश्वर्या शर्मा को मिला सबसे खतरनाक टास्क, देखकर फटी रह गयीं बाकी कंटेस्टेंट्स की आंखें
KKK 13 खतरों की दुनिया में एक से बढ़कर एक खतरनाक टास्क कराने वाले रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 13 जल्द ही खत्म होने वाला है। कंटेस्टेंट्स की रोलर कोस्ट ...और पढ़ें

HighLights
- 'खतरों के खिलाड़ी 13' का ग्रैंड फिनाले है नजदीक
- ऐश्वर्या शर्मा को मिला टफ टास्क
- टास्क परफॉर्मेंस में एक्ट्रेस की हालत हुई खराब
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Khatron ke Khiladi 13: रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 13'अंतिम पड़ाव पर है। कुछ ही दिनों में शो का ग्रैंड फिनाले है, जिसमें कंटेस्टेंट्स के बीच टफ से टफ कॉम्पटीशन होते देखने को मिलेगा। 'खतरों के खिलाड़ी 13' को टॉप 5 फाइनलिस्ट मिल गए हैं और अब बारी है विनर के सामने आने की। इस बीच मेकर्स ने एक प्रोमो जारी किया है, जिसमें फिनाले राउंड से पहले ऐश्वर्या शर्मा के हाथों में क्रोकोडाइल पकड़ा दिया गया है।
ऐश्वर्या को मिला टफ टास्क
15 जुलाई से शुरू हुए 'खतरों के खिलाड़ी 13' में शिव ठाकरे, नायरा बनर्जी, ऐश्वर्या शर्मा, डीनो जेम्स, अर्चना गौतम जैसे खिलाड़ियों ने अपनी एडवेंचरस साइड दिखाई। कभी चूहों के साथ, तो कभी छिपकलियों के बीच कंटेस्टेंट्स को खुद को प्रूव करने का मौका दिया गया। तमाम खतरों के बाद कुछ कंटेस्टेंट्स ने टॉप 5 में अपनी जगह बना ली है, जिसमें ऐश्वर्या शर्मा पहली फाइनलिस्ट हैं। वह टिकट टू फिनाले जीत चुकी हैं। लेकिन ऐश्वर्या का स्ट्रगल यहीं खत्म नहीं होता। फिनाले राउंड में जाने से पहले उन्हें क्रोकोडाइल प्रैंक को पूरा करना है।
'मटर पनीर' के लिए गाया गाना
केप टाउन में शूट किए गए 'खतरों के खिलाड़ी 13' में फैमिली वीक दिखाया जाएगा। हर कंटेस्टेंट के परिवार वाले उनसे वीडियो कॉल पर बात करते देखे जाएंगे। इस दौरान ऐश्वर्या के सास और ससुर उनसे कॉन्टैक्ट करेंगे। ऐश्वर्या अपने इन लॉज को 'मटर पनीर' बुलाती हैं और इसी 'मटर पनीर' ने उन्हें मगरमच्छ को पकड़ते हुए उनके लिए गाना गाने का टास्क दिया।
View this post on Instagram
ऐश्वर्या ने क्रोकोडाइल को पकड़ते हुए 'मुझे माफ करना ओ साईं राम, तुझसे पहले लूंगी मटर पनीर का नाम।' इस फनी सीन पर रोहित शेट्टी के लिए अपनी हंसी रोक पाना मुश्किल हो गया। बाकी कंटेस्टेंट्स भी ठहाके लगाकर हंसने लगे।
खबरें और भी
कब है फिनाले?
'खतरों के खिलाड़ी 13' के ग्रैंड फिनाले की डेट 14 अक्टूबर बतायी जा रही है। 15 से 'बिग बॉस 17' शुरू हो रहा है।