Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17: टूटा नील भट्ट-ऐश्वर्या शर्मा का रिश्ता! इस एक बात को लेकर पति-पत्नी के बीच हुई भयंकर लड़ाई

    Updated: Mon, 23 Oct 2023 05:32 PM (GMT+05:30)

    सलमान खान के शो बिग बॉस 17 में काफी कुछ मजेदार शुरुआत से देखने को मिल रहा है। शो का पहला वीकेंड का वार खत्म हुआ है। अब अपकमिंग एपिसोड में कुछ ऐसा देखन ...और पढ़ें

    File Photo of Aishwarya Sharma and Neil Bhatt
    File Photo of Aishwarya Sharma and Neil Bhatt

    HighLights

    1. ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट हैं 'बिग बॉस 17' के कंटेस्टेंट
    2. नील-ऐश्वर्या का हुआ झगड़ा
    3. पति पत्नी ने एक दूसरे पर लगाए आरोप

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट ने 'बिग बॉस 17' में कपल बनकर एंट्री ली है। दोनों एक दूसरे का साथ देते नजर आते हैं। हालांकि, शो के अब तक के एपिसोड में इनकी हिस्सेदारी न के बराबर दिखाई गई है। नील-ऐश्वर्या का दूसरे कपल अंकिता और विक्की से झगड़ा होते और बाकी कंटेस्टेंट्स के साथ भी अनबन देखने को मिली है। अब उन्हें लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है।

    बिग बॉस ने लगाई ऐश्वर्या-नील की क्लास

    टेलीचक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, ऐश्वर्या और नील एक दूसरे से अपने गेम प्लान के बारे में डिस्कस कर रहे थे। बिग बॉस ने पहले ही उन्हें डांट लगाई थी कि वह अपना गेम खेलना शुरू करें। शो में बाकी सदस्यों के मुकाबले उनका कॉन्ट्रिब्यूशन कम है। फैंस उनका गेम देखना पसंद करेंगे। लाइव फीड में ऐश्वर्या और नील इसी बात पर डिस्कस कर रहे थे कि उन्होंने अपना गेम कैसे खेलना है और बात करते-करते दोनों में बड़ा झगड़ा हो गया।

    नील-ऐश्वर्या का हुआ झगड़ा

    दरअसल, नील और ऐश्वर्या इस बात पर फोकस करते हैं कि उन्हें कैसे अपना गेम खेलना है। वह अंकिता-विक्की को टारगेट करने की बात कहते नजर आते हैं। इसी बारे में बात करते-करते दोनों में कहासुनी हो जाती है, जो देखते ही देखते बड़ा रूप ले लेती है। पति-पत्नी के बीच एक मिसअंडरस्टैंडिंग ने बड़े झगड़े का रूप ले लिया।

    दोनों ने तय किया कि वह अपना-अपना गेम खेलेंगे। उन्हें लगा कि वो दोनों एक दूसरे को समझ नहीं पा रहे हैं इसलिए वो अपना-अपना गेम खेलेंगे। सोलो गेम खेलते हुए वो शो में अपनी जगह बनाएंगे।

    नील का विक्की से हुआ था झगड़ा

    बीते एपिसोड में नील भट्ट और विक्की जैन के बीच भयंकर झगड़ा होते देखने को मिला था। दोनों के बीच बात इतनी बड़ गई थी कि हाथापाई की नौबत आ गई थी। इसी बीच ऐश्वर्या और अर्चना की भी लड़ाई हो गई थी। इस कपल की उस कपल से शो में नहीं बनती।

    खबरें और भी