Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'बिग बॉस ओटीटी 2' में विवाद के बाद Jad Hadid और Akanksha Puri ने फिर भरी महफिल में किया KISS, वीडियो वायरल

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Thu, 17 Aug 2023 07:18 PM (IST)

    Akanksha Puri Jad Hadid Video बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में आकांक्षा पुरी और जद हदीद के किस पर खूब बवाल मचा था। अब शो खत्म होने के बाद आकांक्षा और जद को पै ...और पढ़ें

    BB OTT 2 के बाद आकांक्षा-जद ने फिर किया किस। Photo- Instagram
    BB OTT 2 के बाद आकांक्षा-जद ने फिर किया किस। Photo- Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। Akanksha Puri Jad Hadid Video: रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' में आकांक्षा पुरी और जद हदीद के लिपलॉक ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा था। गेम के लिए किया गया लिपलॉक विवादों में छा गया और सलमान खान (Salman Khan) ने दोनों को खूब खरी-खोटी सुनाई थी।

    बाद में जद हदीद (Jad Hadid) ने आकांक्षा को बैड किसर भी कहा, जिससे जानने के बाद एक्ट्रेस खूब आगबबूला हो गई थीं। अब शो खत्म होने के बाद दोनों के बीच गिले-शिकवे भी खत्म हो गये हैं। हाल ही में, आकांक्षा और जद को किस करते हुए स्पॉट किया गया।

    पलक पुरस्वानी की ग्रैंड बर्थडे पार्टी

    दरअसल, 'बिग बॉस ओटीटी 2' फेम पलक पुरस्वानी ने एक स्टार स्टडेड बर्थडे पार्टी होस्ट की, जहां आकांक्षा पुरी (Akanksha Puri) और जद हदीद भी मौजूद रहे। पलक की बर्थडे पार्टी में आलिया सिद्दीकी और आशिका भाटिया भी नजर आये। इस दौरान पैपराजी से बातचीत के दौरान सभी का ध्यान आकांक्षा और जद ने खींचा।

    आकांक्षा-जद ने पब्लिक में किया किस

    आकांक्षा और जद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। क्लिप में जद, आकांक्षा के गाल पर किस करते हुए देखे जा सकते हैं। उनका किसिंग मोमेंट देख पैपराजी चिल्लाने लगे और आकांक्षा शरमा गईं। इसके बाद आकांक्षा ने भी जद के गाल पर किस किया।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    पार्टी में आकांक्षा सिल्वर और ब्लैक कलर की ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने स्लीक हेयर स्टाइल और ग्लॉसी मेकअप से अपने लुक को पूरा किया था। वहीं, जद व्हाइट टीशर्ट और शर्ट में कूल दिख रहे थे।

    क्या था जद हदीद और आकांक्षा पुरी का विवाद?

    'बिग बॉस ओटीटी 2' के एक टास्क के दौरान आकांक्षा पुरी और जद हदीद ने लिपलॉक किया था। इसके बाद जद ने आकांक्षा को बैड किसर कहा था। वीकेंड का वार में सलमान ने दोनों की जमकर क्लास लगाई थी। शो से निकलने के बाद आकांक्षा ने कहा था कि वह कभी जद से नहीं मिलेंगी, क्योंकि उन्हें नहीं पता था कि जद उनके बारे में ऐसा कह सकते हैं।

    वहीं, जद ने एक इंटरव्यू में आकांक्षा से माफी मांगी थी और कहा था कि वह उनसे फिर मिलना चाहते हैं। अब पलक के बर्थडे बैश में दोनों को देख ये लगता है कि उन्होंने अपनी गलतफहमियों को दूर कर लिया।