एकता कपूर की Naagin में अक्षय कुमार की एंट्री? 'महा नाग' बनके दुश्मनों के उतारे 'भूत'
मोस्ट अवेटेड फिल्म Bhooth Bangla को लेकर एक्साइटमेंट लगातार बढ़ती जा रही है। इसी हलचल के बीच, अक्षय कुमार को एकता कपूर के शो में 'महा नाग' बनते हुए दे ...और पढ़ें
-1774101842188_m.webp)
एकता कपूर की नागिन में अक्षय कुमार को मिला रोल?

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जैसे-जैसे 'भूत बंगला' का क्रेज बढ़ रहा है, अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और राजपाल यादव (Rajpal Yadav) दर्शकों के लिए कुछ ना कुछ खास कर रहे हैं। अब अक्षय कुमार ने एकता कपूर के शो 'नागिन' में एक स्पेशल अपीयरेंस दी। सेट का नजारा काफी शानदार लग रहा है क्योंकि अक्षय और राजपाल एक अलग ही अवतार में नजर आ रहे हैं।
'महा नाग' बने अक्षय कुमार (Akshay Kumar)
कुछ वीडियो नागिन के सेट से वायरल हो रहे हैं जिनमें सेट पर अक्षय ने नागिन का मार्गदर्शन करने के लिए एक 'महा नाग' की भूमिका निभाई। नागिन की टीम की तरफ से दोनों कलाकारों का भव्य स्वागत किया गया, जो देखने में वाकई एक बेहद खास पल था। उनके साथ सेट पर एकता कपूर भी मौजूद थीं।
-1774101010004.jpg)
यह भी पढ़ें- 'ट्विंकल' ने सुनी चलती हुई औरत...' Akshay Kumar के घर पर हुआ था भूतिया हादसा, एक्टर ने किया खुलासा
सालों बाद नजर आएगी अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी
'भूत बंगला' (Bhooth Bangla) के साथ अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की वो सुपरहिट जोड़ी वापस लौट रही है जिसका फैंस को लंबे समय से इंतजार था। इस जोड़ी ने पहले भी कई ऐसी यादगार कॉमेडी फिल्में दी हैं जो आज भी सबकी फेवरेट हैं, इसीलिए इस बार दर्शकों का उत्साह सातवें आसमान पर है। अपनी जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग और मजेदार कहानियों के लिए मशहूर इस जोड़ी के साथ आने से एक और धमाकेदार एंटरटेनर की उम्मीदें बढ़ गई हैं।
बालाजी मोशन पिक्चर्स (बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड का एक हिस्सा) और केप ऑफ गुड फिल्म्स की पेशकश 'भूत बंगला' में अक्षय कुमार, वामिका गब्बी, परेश रावल, तबू और राजपाल यादव जैसे शानदार कलाकार नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है और इसके प्रोड्यूसर्स अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता आर कपूर हैं। यह फिल्म 10 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।